Skip to content
हिन्दी
BREAKING

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही

Updated:

बारां, 26 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा के निर्देशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत जिले में तृतीय व चतुर्थ चरण के मतदान के लिए नियुक्त अधिकारियों व कार्मिकों के निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर उनके विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। मतदान दल से ड्यूटी निरस्त करवाने के लिए बीमारी का कारण बताकर प्रार्थना पत्र देने वाले अधिकारी व कार्मिक को मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना होगा। यदि कार्मिक मेडिकल बोर्ड द्वारा फिट घोषित किया जाता

बारां, 26 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा के निर्देशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत जिले में तृतीय व चतुर्थ चरण के मतदान के लिए नियुक्त अधिकारियों व कार्मिकों के निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर उनके विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

मतदान दल से ड्यूटी निरस्त करवाने के लिए बीमारी का कारण बताकर प्रार्थना पत्र देने वाले अधिकारी व कार्मिक को मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना होगा। यदि कार्मिक मेडिकल बोर्ड द्वारा फिट घोषित किया जाता है या बोर्ड के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

मतदान दल कार्मिकों की सुविधा के लिए अंतिम प्रशिक्षण स्थल राजकीय कृषि महाविद्यालय, मांगरोल रोड के लिए जिला प्रशासन द्वारा चारमूर्ति चौराहे से निशुल्क बस की व्यवस्था रहेगी। मतदान दल में नियुक्त ऐसे अधिकारी व कार्मिक जिनकी चुनाव ड्यूटी तृतीय चरण के चुनाव में हो तथा वह तृतीय चरण के उसी पंचायत समिति का मतदाता हो तो वह डाक मतपत्र प्राप्त करने के लिए डाक मतपत्र प्रकोष्ठ (कलेक्ट्रेट कमरा नंबर 83) बारां व संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को 28 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके पश्चात प्रार्थना पत्र स्वीकार नही किए जाएंगे।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला बारां) · 26 अक्टूबर 2026, 05:39 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News