Skip to content
हिन्दी
BREAKING

लोकतंत्र के रंगों से सजी ‘वोट बारात’, नाचते-गाते दिया मतदान का संदेश ‘वोट करने चलो रे साथी, लोकतंत्र के बनो बाराती’ से गूंजे गांव

Updated:

बारां, 26 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और लोकतंत्र के महापर्व में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में ‘लोकतंत्र के सब रंग’ अभियान के अंतर्गत सतरंगी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर बालमुकुंद असावा तथा सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप शिवेंद्र प्रताप के निर्देशन में अंता एवं शाहबाद उपखंड में बैंड वादन और आकर्षक ‘वोट बारात’ निकालकर ग्रामीणों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर

लोकतंत्र के रंगों से सजी ‘वोट बारात’, नाचते-गाते दिया मतदान का संदेश ‘वोट करने चलो रे साथी, लोकतंत्र के बनो बाराती’ से गूंजे गांव

बारां, 26 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और लोकतंत्र के महापर्व में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में ‘लोकतंत्र के सब रंग’ अभियान के अंतर्गत सतरंगी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर बालमुकुंद असावा तथा सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप शिवेंद्र प्रताप के निर्देशन में अंता एवं शाहबाद उपखंड में बैंड वादन और आकर्षक ‘वोट बारात’ निकालकर ग्रामीणों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया।

ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकली वोट बारात, ग्रामीणों ने उत्साह से लिया भाग

स्वीप सह प्रभारी अमित भार्गव ने बताया कि शाहबाद क्षेत्र के केलवाड़ा में वोट बारात राजकीय विद्यालय दांता से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई लक्ष्मण चौक पहुंची। यहां मानव श्रंखला बनाकर मतदान का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने हाथों में मतदाता जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर ‘अनमोल मेरा वोट’ जैसे जागरूकता गीतों पर नृत्य करते हुए आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया। पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप और रंग-बिरंगी ओढ़नी-चुनरी में सजी महिलाओं की भागीदारी ने आयोजन को सतरंगी स्वरूप प्रदान किया। ग्रामीणों ने भी नाचते-गाते हुए बारात में शामिल होकर लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। वहीं, अंता में ईएलसी अध्यक्ष को प्रतीकात्मक दूल्हा बनाकर वोट बारात निकाली गई। इस दौरान कच्छी घोड़ी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान को लोकतांत्रिक अधिकार के साथ महत्वपूर्ण नागरिक दायित्व के रूप में अपनाने का संदेश दिया गया।

ईसीआई नेट, केवाईसी और सी-विजिल ऐप की दी जानकारी

कार्यक्रम से पूर्व भार्गव ने विद्यार्थियों को ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने केवाईसी एवं सी-विजिल ऐप की उपयोगिता बताते हुए निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्त करने और शिकायतों के निस्तारण में इनके उपयोग के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी दयावती सैनी, विकास अधिकारी राधेश्याम भील, बीसीएमओ सत्यप्रकाश, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवीलाल पालीवाल, प्रधानाचार्य राधेश्याम, जेईएन अर्चना मीणा, ईएलसी प्रभारी, बीएलओ, स्वीप दल सदस्य ओम मेरोठा सहित विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला बारां) · 26 अक्टूबर 2026, 06:30 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयन्ती पर ''आदिकवि वाल्मीकि साहित्यिक योगदान एवं लोकमंगल की अवधारणा'' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन —रामायण के अयोध्या काण्ड में वर्णित 14 सूत्रों को अपने जीवन में आत्मसात करें— अजय असवाल —संस्कृत भाषा की शक्ति करती है हमारा संरक्षण— कुलगुरु प्रो. मदन मोहन झा

Rajasthan