Skip to content
हिन्दी
BREAKING

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 रिटर्निंग अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Updated:

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति सवाई माधोपुर के अंतिम एवं चतुर्थ चरण में प्रस्तावित मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी शिवराज मीना ने शेरपुर, रांवल, उलियाणा, कुण्डेरा, श्यामपुरा, हिम्मतपुरा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खंडार, सवाई माधोपुर एवं संबंधित क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, साफ-सफाई, सुरक्षा, बैरिकेडिंग त

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 
 रिटर्निंग अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति सवाई माधोपुर के अंतिम एवं चतुर्थ चरण में प्रस्तावित मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी शिवराज मीना ने शेरपुर, रांवल, उलियाणा, कुण्डेरा, श्यामपुरा, हिम्मतपुरा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान खंडार, सवाई माधोपुर एवं संबंधित क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, साफ-सफाई, सुरक्षा, बैरिकेडिंग तथा मतदान दलों के भोजन एवं आवास संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित विकास अधिकारियों, प्रधानाचार्यों एवं अन्य कार्मिकों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

---000---

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सवाई माधोपुर) · 26 अक्टूबर 2026, 06:45 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, उर्वरकों के साथ जबरन अन्य उत्पाद बेचने वाले आदान विक्रेताओं पर होगी सख्त कार्रवाई —कृषि आदान विक्रेताओं की निगरानी के लिए मोबाइल ऐप विकसित, अब तक 9 हजार से अधिक निरीक्षण, 250 से अधिक विक्रेताओं पर कार्रवाई —राज्य सरकार का सख्त संदेश—किसानों का आर्थिक शोषण क

Rajasthan

आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयन्ती पर ''आदिकवि वाल्मीकि साहित्यिक योगदान एवं लोकमंगल की अवधारणा'' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन —रामायण के अयोध्या काण्ड में वर्णित 14 सूत्रों को अपने जीवन में आत्मसात करें— अजय असवाल —संस्कृत भाषा की शक्ति करती है हमारा संरक्षण— कुलगुरु प्रो. मदन मोहन झा

Rajasthan