जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) के तहत राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खिरनी में 27 अक्टूबर 2026 को निःशुल्क मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला नोडल अधिकारी डॉ. गौरव चंद्रवंशी ने बताया कि शिविर में राजकीय मेडिकल कॉलेज सवाई माधोपुर के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुल यादव द्वारा मरीजों की जांच कर निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
डॉ. चंद्रवंशी ने बताया कि नींद न आना, उदासी, चिड़चिड़ापन, काम में मन न लगना, घबराहट, डर लगना, शक करना, अकेले में बड़बड़ाना, हँसना-रोना, एक ही काम को बार-बार करना, बार-बार हाथ धोना, ज्यादा बोलना, बड़ी-बड़ी बातें करना, मंदबुद्धि, बुढ़ापे में याददाश्त कमजोर होना तथा शराब, गांजा, अफीम, स्मैक, तंबाकू आदि किसी भी प्रकार के नशे की लत से ग्रसित मरीज शिविर में आकर लाभ ले सकते हैं।