Skip to content
हिन्दी
BREAKING

सखी सेंटर ने मंदसौर की बिछड़ी महिला को परिवार से मिलाया, खुशी के आंसुओं से छलक उठीं आंखें

Updated:

सखी सेंटर ने मंदसौर की बिछड़ी महिला को परिवार से मिलाया, खुशी के आंसुओं से छलक उठीं आंखें बूंदी, 26 अक्टूबर। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, बूंदी की टीम ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए मंदसौर की एक लापता महिला को उसके परिवार से मिलाया। करीब आठ दिन से लापता महिला के परिजनों से उसके पुनर्मिलन पर माहौल भावुक हो गया और खुशी के आंसू छलक उठे। केंद्र प्रबंधक हीना शर्मा बताया कि कुछ दिन पहले गश्त के दौरान पुलिस सड़क पर लावारिस अवस्था में घूम रही महिला को सखी सेंटर ले

सखी सेंटर ने मंदसौर की बिछड़ी महिला को परिवार से मिलाया, खुशी के आंसुओं से छलक उठीं आंखें

बूंदी, 26 अक्टूबर। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, बूंदी की टीम ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए मंदसौर की एक लापता महिला को उसके परिवार से मिलाया। करीब आठ दिन से लापता महिला के परिजनों से उसके पुनर्मिलन पर माहौल भावुक हो गया और खुशी के आंसू छलक उठे।

केंद्र प्रबंधक हीना शर्मा बताया कि कुछ दिन पहले गश्त के दौरान पुलिस सड़क पर लावारिस अवस्था में घूम रही महिला को सखी सेंटर लेकर पहुंची। महिला डरी-सहमी थी और अपने बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी। केंद्र की ओर से उसे भावनात्मक सहयोग, आवश्यक सुविधाएं और अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराया गया।

केंद्र प्रबंधक हीना शर्मा और उनकी टीम ने महिला की लगातार काउंसलिंग की। बातचीत के दौरान महिला ने स्वयं को मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के समीप एक गांव का निवासी बताया। इसके आधार पर उसके परिवार का पता लगाया गया। परिजनों ने बताया कि महिला पिछले करीब आठ दिनों से लापता थी और वे लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। सूचना मिलने पर परिजन सखी सेंटर पहुंचे, जहां अपनी बेटी को देखकर वे भावुक हो उठे। केंद्र की टीम के प्रयासों से महिला का परिवार से पुनर्मिलन संभव हो सका।

इस कार्य में केंद्र प्रबंधक हीना शर्मा, सामाजिक परामर्शदाता राजेश कुमारी, केस वर्कर तनुजा शर्मा, बहुउद्देशीय कर्मी शालू सेन सहित पूरी टीम का योगदान रहा। सखी सेंटर की इस पहल ने संवेदनशीलता, सेवा और मानवीय सहयोग की मिसाल पेश की।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला बूंदी) · 26 अक्टूबर 2026, 06:02 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयन्ती पर ''आदिकवि वाल्मीकि साहित्यिक योगदान एवं लोकमंगल की अवधारणा'' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन —रामायण के अयोध्या काण्ड में वर्णित 14 सूत्रों को अपने जीवन में आत्मसात करें— अजय असवाल —संस्कृत भाषा की शक्ति करती है हमारा संरक्षण— कुलगुरु प्रो. मदन मोहन झा

Rajasthan