Skip to content
हिन्दी
BREAKING

सहायक मतदान अधिकारियों (प्रथम) का प्रशिक्षण शुरू

Updated:

सहायक मतदान अधिकारियों (प्रथम) का प्रशिक्षण शुरू बूंदी, 26 अक्‍टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत जिले में होने वाले जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों तथा पंच- सरपंच के निर्वाचन के लिए गठित मतदान दलों में नियुक्त  सहायक मतदान अधिकारियों (प्रथम) का प्रशिक्षण सोमवार से नगर परिषद के टाउन हॉल में शुरू हुआ। प्रशिक्षण में पहले दिन 500 सहायक मतदान अधिकारियों (प्रथम) ने भाग लिया। प्रशिक्षण में दक्ष प्रशिक्षक चंद्रप्रकाश राठौर ने मतदान अधिकारियों को बताया कि जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के सा

सहायक मतदान अधिकारियों (प्रथम) का प्रशिक्षण शुरू

सहायक मतदान अधिकारियों (प्रथम) का प्रशिक्षण शुरू

बूंदी, 26 अक्‍टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत जिले में होने वाले जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों तथा पंच- सरपंच के निर्वाचन के लिए गठित मतदान दलों में नियुक्त  सहायक मतदान अधिकारियों (प्रथम) का प्रशिक्षण सोमवार से नगर परिषद के टाउन हॉल में शुरू हुआ। प्रशिक्षण में पहले दिन 500 सहायक मतदान अधिकारियों (प्रथम) ने भाग लिया।

प्रशिक्षण में दक्ष प्रशिक्षक चंद्रप्रकाश राठौर ने मतदान अधिकारियों को बताया कि जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के साथ-साथ सरपंच व पंच की निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाता सबसे पहले सहायक मतदान अधिकारी- प्रथम के पास आएगा। सहायक मतदान अधिकारी- प्रथम मतदाता के पास उपलब्ध वैध फोटो पहचान पत्र से मतदाता की पहचान सुनिश्चित करेगा।

प्रशिक्षण में बताया गया कि जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए अलग-अलग रजिस्टर में मतदाता के हस्ताक्षर लिए जाएंगे तथा अलग-अलग ईवीएम मशीन से मतदान होगा।  इसी प्रकार पंच व सरपंच के निर्वाचन में भी दोनों पदों के लिए अलग-अलग बैलेट पेपर जारी होंगे, लेकिन मतदाता के हस्ताक्षर नहीं लिए जाएंगे।

उन्होंने मतदान अधिकारियों को बताया कि मतदान निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करना पूरे मतदान दल का दायित्व है। प्रशिक्षण में मतदान अधिकारियों को सतर्कता से शांतिपूर्ण मतदान करवाने का प्रशिक्षण दिया गया। दक्ष प्रशिक्षक भूपेंद्र शर्मा, नवनीत जैन, हेमंत झा, संजय गुप्ता व अमित विजयवर्गीय ने भी प्रशिक्षण में मतदान अधिकारियों को दायित्व एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के अंतिम चरण में मतदान अधिकारियों को ईवीएम व मतपेटी का भी प्रशिक्षण दिया गया।

-796 मतदान केंद्रों के लिए 991 मतदान दल किए गठित

जिला निर्वाचन मतदान दल गठन एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की 235 पंचायतों के 796 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करवाने के लिए 991 मतदान दल गठित किए गए हैं जिसमें 195 रिजर्व दल भी शामिल हैं। मंगलवार को भी सहायक मतदान अधिकारी-प्रथम का प्रशिक्षण जारी रहेगा। बुधवार को सेक्टर अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण होगा।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला बूंदी) · 26 अक्टूबर 2026, 05:59 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयन्ती पर ''आदिकवि वाल्मीकि साहित्यिक योगदान एवं लोकमंगल की अवधारणा'' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन —रामायण के अयोध्या काण्ड में वर्णित 14 सूत्रों को अपने जीवन में आत्मसात करें— अजय असवाल —संस्कृत भाषा की शक्ति करती है हमारा संरक्षण— कुलगुरु प्रो. मदन मोहन झा

Rajasthan