Skip to content
हिन्दी
BREAKING

डीएमआईसी परियोजना— जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र (जेपीएमआईए) में तेज गति से विकासः रेलवे साइडिंग की सैद्धांतिक स्वीकृति, गैस अवसंरचना और औद्योगिक भूखंडों का आवंटन प्रारंभ

Updated:

जयपुर, 26 अक्टूबर। राजस्थान में दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा (डीएमआईसी) परियोजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र (जेपीएमआईए) में हाल ही में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल हुई हैं। राजस्थान इंडस्ट्रियल कॉरिडोर्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (रिडको) द्वारा जिला पाली के रोहट में जेपीएमआईए- एसआईआर की एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप विकसित की जा रही है। 1. मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स हब हेतु रेलवे साइडिंग की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रस्तावित एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप में 288 हेक्टेय

जयपुर, 26 अक्टूबर। राजस्थान में दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा (डीएमआईसी) परियोजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र (जेपीएमआईए) में हाल ही में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल हुई हैं। राजस्थान इंडस्ट्रियल कॉरिडोर्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (रिडको) द्वारा जिला पाली के रोहट में जेपीएमआईए- एसआईआर की एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप विकसित की जा रही है।

1. मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स हब हेतु रेलवे साइडिंग की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रस्तावित एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप में 288 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किए जाने वाले मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स हब (एमएमएलएच) के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा रोहट स्टेशन (लूणी-मारवाड़ जंक्शन खंड) से रेलवे साइडिंग बिछाने की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। यह स्वीकृति सभी संबंधित शाखा अधिकारियों द्वारा तकनीकी व्यवहार्यता की जाँच के उपरांत गति शक्ति कार्गो टर्मिनल नीति के तहत दी गई है। इस स्वीकृति से साइडिंग स्थापित करने तथा टाउनशिप में रेल आधारित माल परिवहन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। एमएमएलएच की स्थापना में निजी भागीदारों की सहभागिता के संबंध में सुझाव प्राप्त करने के लिए शीघ्र ही हितधारकों के साथ परामर्श किया जाएगा।

2. गैस अवसंरचनाः इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को भूमि आवंटन

रिडको के निदेशक मंडल ने फेज-। (उत्तरी भाग) में राजमार्ग की ओर लगभग 4,000 वर्गमीटर भूमि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल), नई दिल्ली को गैस टर्मिनल / सीएनजी स्टेशन स्थापित करने हेतु आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की है। इससे टाउनशिप में स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाइयों को गैस की उपलब्धता सुगम और सुनिश्चित होगी।

3. फेज-। का लेआउट प्लान स्वीकृत

निदेशक मंडल द्वारा फेज-। की संशोधित विस्तृत लेआउट योजना स्वीकृत की गई है, जिसमें टेक्सटाइल, फार्मा, अपशिष्ट पुनर्चक्रण (वेस्ट रीसाइक्लिंग), कृषि प्रसंस्करण (एग्रो प्रोसेसिंग) तथा सामान्य उद्योगों के लिए क्षेत्र-विशिष्ट पार्क प्रस्तावित हैं। साथ ही उत्तरी भाग की प्रारंभिक योजना भी स्वीकृत की गई है, ताकि ईपीसी मोड पर विकास कार्य प्रारंभ करने हेतु प्राक्कलन तैयार किए जा सकें।

4. प्रतिस्पर्धी दरों पर भूखंड आवंटन प्रारंभ फेज-। में प्रत्यक्ष आवंटन व्यवस्था के अंतर्गत ₹4,000 प्रति वर्गमीटर की आधार दर (लागू शुल्क अतिरिक्त) पर भूखंडों का आवंटन प्रारंभ हो गया है। समर्पित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कुल 30 भूखंड आवंटन के लिए खोले गए हैं, जिनमें से 28 औद्योगिक उपयोग हेतु तथा 2 मोटल/रेस्टोरेंट हेतु हैं। आवेदन 31 अक्टूबर 2026 को सायं 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।

5. निवेशकों में गहरी रुचि सामरिक अवस्थिति एवं सुदृढ़ बाह्य अवसंरचना को देखते हुए अनेक प्रमुख देशी-विदेशी कंपनियाँ क्षेत्र का भ्रमण कर चुकी हैं और उन्होंने यहाँ इकाइयाँ स्थापित करने में रुचि दर्शाई है। आशा है कि ये प्रस्ताव निकट भविष्य में साकार होंगे।

6. विकास कार्य पूरी गति से जारी फेज-। में विकास कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं। टाउनशिप में निर्बाध जल एवं विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगभग ₹400 करोड़ की अनुमानित लागत से समर्पित जल एवं विद्युत लाइनें बिछाई जा रही हैं, जिसमें परियोजना स्थल तक 220 केवी डबल सर्किट विद्युत लाइन शामिल है। टाउनशिप में प्रवेश हेतु वाहन अंडरपास भी चालू कर दिया गया है। ——————— ब्रजेश

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 26 अक्टूबर 2026, 06:19 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयन्ती पर ''आदिकवि वाल्मीकि साहित्यिक योगदान एवं लोकमंगल की अवधारणा'' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन —रामायण के अयोध्या काण्ड में वर्णित 14 सूत्रों को अपने जीवन में आत्मसात करें— अजय असवाल —संस्कृत भाषा की शक्ति करती है हमारा संरक्षण— कुलगुरु प्रो. मदन मोहन झा

Rajasthan