Skip to content
हिन्दी
BREAKING

विशेष बच्चों ने जिला कलक्टर को भेंट किया दीपावली शुभकामना कार्ड

Updated:

बारां, 26 अक्टूबर। दीपावली के पावन पर्व पर औस संस्था के मानसिक विमंदित विशेष श्रेणी विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विशेष श्रेणी के बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किया गया विशेष ग्रीटिंग कार्ड भेंट किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर असावा ने विद्यार्थियों एवं संस्था के स्टॉफ को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि यह त्यौहार प्रकाश, खुशियों और सकारात्मक उर्जा का पर्व हैं। यह सभी के जीवन में सुख समृद्धि और नई उर्जा लेकर आए।

बारां, 26 अक्टूबर। दीपावली के पावन पर्व पर औस संस्था के मानसिक विमंदित विशेष श्रेणी विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विशेष श्रेणी के बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किया गया विशेष ग्रीटिंग कार्ड भेंट किया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर असावा ने विद्यार्थियों एवं संस्था के स्टॉफ को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि यह त्यौहार प्रकाश, खुशियों और सकारात्मक उर्जा का पर्व हैं। यह सभी के जीवन में सुख समृद्धि और नई उर्जा लेकर आए। उन्होंने विशेष बच्चों के साथ कार्य करने को चुनौतीपूर्ण बताते हुए उनके सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे संस्था के स्टॉफ की सराहना की। जिला कलक्टर ने कहा कि विशेष बच्चों के लिए कार्य करने के लिए समर्पण, धैर्य और संवेदनशीलता आवश्यक हैं। ऐसे बच्चों के जीवन में खुशियां लाने तथा उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने का कार्य सराहनीय है।

विद्यार्थियों द्वारा तैयार किया गया ग्रीटिंग कार्ड उनकी रचनात्मकता, प्रतिभा और आत्मीय भावनाओं का प्रतीक रहा। जिला कलक्टर से मुलाकात के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी शुभम नागर ने बच्चों को विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला बारां) · 26 अक्टूबर 2026, 05:40 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News