Skip to content
हिन्दी
BREAKING

Latest News

धरती आभा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर मनाया जनजातीय गौरव दिवस

सीकर 15 नवंबर। धरती आभा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर रविवार को जनजातीय गौरव दिवस के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों ने भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। भगवान बिरसा मुंडा ने

Rajasthan

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का डेटाबेस तैयार करने के निर्देश

सीकर, 15 नवम्बर। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) की तैयारियों के तहत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के चयन, नियुक्ति एवं डेटाबेस संधारण को लेकर प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर आशीष मोदी ने समस्त चार्ज जनगणना अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आदेशानुसार जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का फील्ड कार्य जनवरी-फरवरी 2027 में पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। इसके बाद 1 से 5 मार्च 2027 तक पुनरीक्षण दौर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को समयबद्ध एवं त्रु

Rajasthan

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : चतुर्थ चरण में सरपंच पद के लिए पांच पंचायत समितियों की 123 ग्राम पंचायतों में 704 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में 951 नामांकन पत्र हुए दाखिल, 947 नामांकन पाए गए वैध, 242 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए तथा एक अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित

सीकर 15 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत चतुर्थ चरण में जिले की पांच पंचायत समितियों बलांरा, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा, रामगढ़ शेखावाटी की 123 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के निर्वाचन के लिए नामांकन, संवीक्षा एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है।  उन्होंने बताया कि सरपंच पद के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 951 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद 947 अभ्यर्थियों

Rajasthan

सड़क हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि, डाक बंगले से पुलिस लाइन तक निकाला कैंडल मार्च हेलमेट-सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों की पालना करने का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने भी ली सड़क सुरक्षा की शपथ

सीकर 15 नवंबर। राज्य सड़क सुरक्षा दिवस के अवसर पर विश्व स्मरण दिवस-2026 के तहत रविवार को सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डाक बंगले से पुलिस लाइन तक कैंडल मार्च निकाला गया। हाथों में मोमबत्तियां लेकर पहुंचे पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों और स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने हादसों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही आमजन को यातायात नियमों की पालना करने का संदेश दिया। कैंडल मा

Rajasthan

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : चतुर्थ चरण के तहत 16 नवम्बर को पंच एवं सरपंच पदों के लिए होगा मतदान

सीकर, 15 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले की पांच पंचायत समितियों बलांरा, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा, रामगढ़ शेखावाटी में चतुर्थ चरण के तहत पंच एवं सरपंच पदों के लिए 16 नवम्बर 2026 सोमवार को मतदान करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात ही संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतगणना की जाएगी। उन्होंन

Rajasthan

देवस्थान विभाग राजस्थान के श्री वनबिहारी मंदिर पर कदमखंडी , जतीपुरा में संत गोविंद स्वामी की बैठक पर भव्य संगीत महोत्सव का आयोजन गोवर्धन में गूंजे अष्टछाप के पद , शास्त्रीय संगीत म

देवस्थान विभाग राजस्थान के श्री वनबिहारी मंदिर पर कदमखंडी , जतीपुरा में संत गोविंद स्वामी की बैठक पर भव्य संगीत महोत्सव का आयोजन गोवर्धन में गूंजे अष्टछाप के पद , शास्त्रीय संगीत में हुआ अष्टसखा गोविंद स्वामी की भक्ति एवं संगीत साधना का स्मरण

जयपुर , 15 नवम्बर। राजस्थान की समृद्ध आध्यात्मिक , सांस्कृतिक एवं संगीत परंपरा को पुनर्जीवित करने की दिशा में गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित देवस्थान विभाग राजस्थान के श्री वनबिहारी मंदिर पर कदमखंडी , जतीपुरा में अष्टछाप के महान संत-कवि एवं संगीतज्ञ अष्टसखा गोविंद स्वामी की बैठक पर भव्य संगीत महोत्सव का आयोजन किया गया। ‘कृष्ण सखा गोविंद स्वामी जी – रसिक अनन्यनि को पथ बाँको’ शीर्षक से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में अष्टछाप के महान कवियों के पदों का शास्त्रीय संगीत के प्रतिष्ठित रागों में भावपूर्ण गा

Rajasthan

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला एवं चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने दिवंगत डॉ.जसवंत सिंह यादव के चित्र पर श्रृद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और स्वास्थ्य मंत्री खींवसर ने डॉ. जसवंत सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की

जयपुर में 15 नवंबर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर और कई जनप्रतिनिधियों ने अलवर स्थित आवास में दिवंगत बहरोड विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

Politics