राजस्थान की हवा 15 नवंबर: डीग में AQI 246 (ख़राब), 3 ज़िलों में हवा ख़राब या बदतरपिछले 24 घंटे के औसत के अनुमान से राजस्थान में सबसे प्रदूषित हवा डीग में रही (AQI 246)। 3 ज़िलों में AQI 200 से ऊपर, 4 में मध्यम और 34 में संतोषजनक या अच्छी हवा।Rajasthan15 Nov 2026
राजस्थान का मौसम 15 नवंबर: उदयपुर में 31°C तक पारा, भीलवाड़ा में 17°C तक ठंडी रात15 नवंबर 2026 के पूर्वानुमान के अनुसार राजस्थान के बड़े शहरों में उदयपुर सबसे गर्म (31°C) और भीलवाड़ा सबसे ठंडा (17°C) रह सकता है।Rajasthan15 Nov 2026
एक ही परिवार के IAS-IPS भाई-बहन को मिली नई जिम्मेदारीनई दिल्ली। प्रशासनिक सेवाओं में अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं, लेकिन जब एक ही परिवार के दो सदस्य भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय…New Delhi15 Nov 2026
आज का पंचांग 15 नवंबर: कार्तिक शुक्ल षष्ठी, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र; जानें राहु काल और शुभ मुहूर्त15 नवंबर 2026, रविवार: कार्तिक शुक्ल षष्ठी (02:02 (अगले दिन) तक), उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, गण्ड योग। जयपुर में सूर्योदय 06:46, राहु काल 16:14 से 17:36 तक।Religion15 Nov 2026
राजस्थान में पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान संपन्नराजस्थान के 25 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए चौथे और अंतिम चरण का मतदान शनिवार को हुआ, जिसमें करीब 72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।Jaipur15 Nov 2026
खेलो राजस्थान अभियान में 17 खेल शामिल, खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरूजयपुर में राज्य सरकार के 'खेलो राजस्थान' कार्यक्रम के तहत 17 खेलों को शामिल किया गया है। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद ने सभी मान्यता प्राप्त संघों को खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण करने के निर्देश दिए हैं।Sports15 Nov 2026
उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी एवं उद्योग, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने दिवंगत डॉ.जसवंत सिंह यादव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दीजयपुर, 14 नवम्बर। उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने बहरोड विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन पर अलवर स्थित आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभानी श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने शोक संतृप्त परिवारजनों का ढाढ़स बंधाया। इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा, रामगढ़ विधायक श्री सुखवंत सिंह, तिजारा विधायक महन्त बालकनाथ, डीडवाना विधायRajasthan14 Nov 2026
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के आदर्श अपनाने का किया आह्वान, राज्यपाल श्री बागडे ने जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीजयपुर, 14 नवंबर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने जनजातीय गौरव दिवस (15 नवम्बर) पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बागडे ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस जल, जंगल और जमीन के लिए प्रतिबद्ध आदिवासी कल्याण की प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय क्षेत्रों के कल्याण के लिए सभी मिलकर कार्य करें। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श हमारी धरोहर हैं। बिरसा मुंडा ने जनजाति गौरव, जनजातीय संस्कृति, स्वाभिमान और स्Rajasthan14 Nov 2026
राज्यपाल ने हैरीकॉन-2026 के तीसरे संस्करण के कार्यक्रम में की शिरकत, चिकित्सा क्षेत्र के उत्तरोतर विकास हेतु अनुसंधान एवं नवीन तकनीक का प्रयोग आवश्यक - राज्यपाल श्री बागडेजयपुर/अलवर, 14 नवम्बर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को टेल्को सर्किल स्थित हरीश हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में आयोजित हैरीकॉन-2026 के तीसरे संस्करण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवित शुभारम्भ किया। राज्यपाल श्री बागडे ने चिकित्सा शिक्षा के अनुसंधानों एवं नवीन आयामों के लिए आयोजित हैरीकॉन-2026 के तीसरे संस्करण के आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए चिकित्सा क्षेत्र में केवल क्लिनिकल दक्षता के साथ बल्कि नवीन शोधों की आवश्यकता है। उन्होंनेRajasthan14 Nov 2026
लोकतंत्र के पर्व में दिखा युवाओं का जोश नव-मतदाताओं ने डाला पहला वोटलोकतंत्र के पर्व में दिखा युवाओं का जोश नव-मतदाताओं ने डाला पहला वोट बूंदी, 14 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए मतदान में युवाओं का उत्साह देखने को मिला। खासकर उन नव-मतदाताओं में मतदान को लेकर क्रेज दिखा, जिन्हें पहली बार 'लोकतंत्र के पर्व' में अपनी भागीदारी निभाने का अवसर मिला। दबलाना पंचायत समिति के भवानीपुरा स्थित मतदान केंद्र के बूथ संख्या 18 पर नव-मतदाता पूजा सैनी ने अपने जीवन का पहला वोट डाला। पहली बार मतदान करने के बRajasthan14 Nov 2026
राजस्थान में चार प्रमुख पदों पर नई भर्तियों की तैयारी तेज, मांगा गया खाली पदों का ब्यौराग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने सभी जिला परिषदों को पत्र भेजकर 31 मार्च 2028 तक रिक्त होने वाले पदों की जानकारी मांगी है।Education14 Nov 2026
राजस्थान संपर्क 181 पर परिवादियों से सीधे जुड़े मुख्य सचिव, मौके पर दिए समाधान के निर्देश, विद्यालयों में सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श की पहचान के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश, शहरी और ग्रामीण सेवाओं में शिकायतों का निस्तारण हुआ तेज, प्रगति पर मुख्य सचिव ने जताई प्रसन्नताजयपुर, 14 नवंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जन शिकायतों के समयबद्ध समाधान को प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने शनिवार को राजस्थान संपर्क 181 केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वीडियो कॉल पर पाँच परिवादियों की समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। सीकर जिले के एक विद्यालय में छात्राओं के साथ अनुचित स्पर्श की शिकायत पर मुख्य सचिव ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी को सख्त कार्रवाई करने के निRajasthan14 Nov 2026
राजस्थान में सूखे का संकट, सरकार ने घोषित किया ₹9,321 करोड़ का पैकेजकम बारिश के चलते राजस्थान के 15 जिलों की 87 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। राज्य सरकार ने प्रभावितों के लिए ₹9,321 करोड़ का विशेष राहत पैकेज जारी किया है।Agriculture14 Nov 2026
पंचायतीराज चुनाव-2026 चतुर्थ चरण में उत्साह भरे माहौल में मतदान पोलिंग बूथों पर रही चहल-पहले, सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेबारां, 14 नवंबर। पंचायतीराज चुनाव के चतुर्थ चरण में शनिवार को जिले की चार पंचायत समितियों अटरू, छीपाबड़ौद, छबड़ा व बारां में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य पद के लिए मतदान हुआ। मतदाताओं ने उत्साह के साथ भागीदारी देते हुए लोकतंत्र के इस पावन यज्ञ में मतों की आहुति दी। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल बना रहा। सुरक्षा के लिहाज से सभी जगह पुलिस के कड़े प्रबंध रहे। मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। मतदान दिवस पर पंचायत समिति अटरू, छीपाबड़ौद, छबड़ा व बारां मेें कुल 468 मतदान केंद्रों परRajasthan14 Nov 2026
प्रवासी राजस्थानी दिवस की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक प्रदेश की विकास यात्रा में प्रवासी राजस्थानी महत्वपूर्ण भागीदार, प्रवासी राजस्थानी दिवस अपनी जन्मभूमि से जुड़ने का अवसर, 8 दिसम्बर को झुंझुनूं में शेखावाटी हेरिटेज मीट, 9-10 दिसम्बर को जयपुर में सांस्कृतिक संध्या और मुख्य कार्यक्रम - मुख्यमजयपुर, 14 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी प्रदेश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भागीदार हैं। ऐसे में प्रवासी राजस्थानी दिवस प्रदेश के प्रवासी राजस्थानियों के लिए अपनी जन्मभूमि से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस आयोजन के माध्यम से प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर और निवेश की संभावनाओं से परिचित कराया जाए। मुख्यमंत्री ने शनिवार को प्रवासी राजस्थानी दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशाRajasthan14 Nov 2026
राजस्थान में 36,054 गांवों में ड्रोन सर्वे पूर्ण, 19 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का आधिकारिक दस्तावेज 'स्वामित्व कार्ड' - शासन सचिवालय में शनिवार को स्वामित्व योजना प्रगति की समीक्षा बैठक - मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों और जिला कलेक्टर को दिए दिशा-निर्देशजयपुर, 14 नवंबर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सभी राज्यों के साथ 'प्रगति' (प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन) की समीक्षा बैठक 25 नवंबर को प्रस्तावित है। इसके क्रम में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने शनिवार को शासन सचिवालय स्थित चिंतन सभागार में स्वामित्व योजना की प्रगति पर समीक्षा की। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने कहा कि स्वामित्व योजना से ग्रामीण परिवारों को अपनी सम्पत्ति के आधिकारिक दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। इसके आधार पर बैंकों से ऋण प्राप्त करने और आर्थिक गतिविधियों कRajasthan14 Nov 2026
दिल्ली में 45वें व्यापार मेले में कारीगरों के उत्पादों का प्रदर्शनसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में 19 राज्यों के कारीगरों के उत्पादों को प्रदर्शित किया है।Business14 Nov 2026
अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी संसदीय समिति ने जयपुर में राज्य की योजनाओं की समीक्षा की- अनुसूचित जाति उपयोजना का बजट आवंटन करीब 61 प्रतिशत और जनजातीय उपयोजना का करीब 54 प्रतिशत बढ़ा — मुख्य सचिवजयपुर, 14 नवंबर। अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी संसदीय समिति ने जयपुर के तीन दिवसीय अध्ययन दौरे के दूसरे दिन शनिवार को अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण के लिए राज्य में चल रही योजनाओं की समीक्षा की। सभापति डॉ. फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने समिति का स्वागत किया और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संचालित कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति बताई। वित्त वर्ष 2022–23 के मुकाबले 2026–27 में अनुसूचित जातRajasthan14 Nov 2026
राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी में मेरा युवा भारत के तत्वावधान में भव्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन दौड़, लंबी कूद, कबड्डी और रस्साकशी में खिलाड़ियों ने मारी बाजीयुवाओं में खेल भावना, शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय महाविRajasthan14 Nov 2026
बीकानेर में चौथे चरण का मतदान 72.10 प्रतिशत पर संपन्न, जसरासर पंचायत समिति रही अव्वलजिला परिषद के लिए 2 लाख 20 हजार 391 मतदाताओं ने किया मतदान, जसरासर में सर्वाधिक 76.20 प्रतिशत मतदान बीकानेर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत जिले की तीन पंचायत…Bikaner14 Nov 2026