Skip to content
हिन्दी
BREAKING

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के आदर्श अपनाने का किया आह्वान, राज्यपाल श्री बागडे ने जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी

Updated:

जयपुर, 14 नवंबर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने जनजातीय गौरव दिवस (15 नवम्बर) पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बागडे ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस जल, जंगल और जमीन के लिए प्रतिबद्ध आदिवासी कल्याण की प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय क्षेत्रों के कल्याण के लिए सभी मिलकर कार्य करें। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श हमारी धरोहर हैं। बिरसा मुंडा ने जनजाति गौरव, जनजातीय संस्कृति, स्वाभिमान और स्

जयपुर, 14 नवंबर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने जनजातीय गौरव दिवस (15 नवम्बर) पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

श्री बागडे ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस जल, जंगल और जमीन के लिए प्रतिबद्ध आदिवासी कल्याण की प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय क्षेत्रों के कल्याण के लिए सभी मिलकर कार्य करें। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श हमारी धरोहर हैं। बिरसा मुंडा ने जनजाति गौरव, जनजातीय संस्कृति, स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया। इसी से वह जनजातीय गौरव का प्रतीक बने।

------

डॉ.राजेश व्यास/सुरेन्द्र बगवाड़ा

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 14 नवम्बर 2026, 06:14 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News