Skip to content
हिन्दी
BREAKING

लोकतंत्र के पर्व में दिखा युवाओं का जोश नव-मतदाताओं ने डाला पहला वोट

Updated:

लोकतंत्र के पर्व में दिखा युवाओं का जोश नव-मतदाताओं ने डाला पहला वोट बूंदी, 14 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए मतदान में युवाओं का उत्साह देखने को मिला। खासकर उन नव-मतदाताओं में मतदान को लेकर क्रेज दिखा, जिन्हें पहली बार 'लोकतंत्र के पर्व' में अपनी भागीदारी निभाने का अवसर मिला।  दबलाना पंचायत समिति के भवानीपुरा स्थित मतदान केंद्र के बूथ संख्या 18 पर नव-मतदाता पूजा सैनी ने अपने जीवन का पहला वोट डाला। पहली बार मतदान करने के ब

लोकतंत्र के पर्व में दिखा युवाओं का जोश 
 नव-मतदाताओं ने डाला पहला वोट

लोकतंत्र के पर्व में दिखा युवाओं का जोश

नव-मतदाताओं ने डाला पहला वोट

बूंदी, 14 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए मतदान में युवाओं का उत्साह देखने को मिला। खासकर उन नव-मतदाताओं में मतदान को लेकर क्रेज दिखा, जिन्हें पहली बार 'लोकतंत्र के पर्व' में अपनी भागीदारी निभाने का अवसर मिला।

दबलाना पंचायत समिति के भवानीपुरा स्थित मतदान केंद्र के बूथ संख्या 18 पर नव-मतदाता पूजा सैनी ने अपने जीवन का पहला वोट डाला। पहली बार मतदान करने के बाद उनके चेहरे पर खुशी और गर्व का भाव नजर आया। इसी तरह गोठड़ा मतदान केंद्र के बूथ संख्या 61 पर श्यामा विजय ने भी पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला बूंदी) · 14 नवम्बर 2026, 06:11 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी एवं उद्योग, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने दिवंगत डॉ.जसवंत सिंह यादव के चित्र

उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी एवं उद्योग, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने दिवंगत डॉ.जसवंत सिंह यादव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी

Rajasthan