राज्यपाल हरिभाऊ बागडे 15 नवम्बर को टोंक जिले की नगरपालिका निवाई में आयोजित जैन संत आचार्य सुंदर सागर जी महाराज के 50वें स्वर्णिम जन्मोत्सव समारोह में शामिल हुए।
समारोह में उपस्थित जैन श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि जैन धर्म अहिंसा, आत्मसंयम और त्यागशील जीवन की शिक्षा देता है और भगवान महावीर स्वामी ने इसे जीवन का आदर्श बताया है।
उन्होंने बताया कि शांति और अहिंसा को जन‑जन तक पहुंचाने में जैन धर्म का बड़ा योगदान है, जो जीवित प्राणियों में अनुशासित और आत्मिक शुद्धता पर जोर देता है।
