मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

बीकानेर न्यूज़ : 225 स्कूलों की थाली का ‘किचन कंट्रोल रूम’ में अचानक पहुंचीं सीईओ शैलजा पांडे

मशीन से रोटी बनते देखी, जांचा पूरा सिस्टम,पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन पहुंचाने के महत्व पर दिया जोर

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

बीकानेर, 1 सितंबर। सुबह-सुबह बड़े-बड़े बर्तनों में बनता खाना, मशीन से निकलती रोटियां और एक के बाद एक पैक होते भोजन के पैकेट... यह किसी होटल की रसोई नहीं, बल्कि उन 225 सरकारी…

शेयर करें
Read in English
बीकानेर न्यूज़ :  225 स्कूलों की थाली का ‘किचन कंट्रोल रूम’ में अचानक पहुंचीं सीईओ शैलजा पांडे

बीकानेर, 1 सितंबर। सुबह-सुबह बड़े-बड़े बर्तनों में बनता खाना, मशीन से निकलती रोटियां और एक के बाद एक पैक होते भोजन के पैकेट... यह किसी होटल की रसोई नहीं, बल्कि उन 225 सरकारी स्कूलों की केंद्रीयकृत रसोई है, जहां से हजारों बच्चों की थाली के लिए मिड-डे मील तैयार होकर रवाना होता है।

मंगलवार को जिला परिषद की सीईओ एवं स्वीप प्रभारी शैलजा पांडे अचानक अक्षय पात्र फाउंडेशन की केंद्रीयकृत रसोई पहुंचीं। उनके औचक निरीक्षण से रसोई में चल रही भोजन व्यवस्था की पूरी तस्वीर सामने देखा।

डाइट परिसर स्थित केंद्रीयकृत रसोई में पहुंचीं शैलजा पांडे ने भोजन तैयार होने से लेकर उसकी पैकिंग और स्कूलों तक पहुंचने तक की पूरी प्रक्रिया को करीब से देखा। उन्होंने रसोई में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री, साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।

सीईओ ने रसोईघर के अधिकारियों एवं कार्मिकों से संवाद करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं और दैनिक कार्यप्रणाली को समझा। उन्होंने भोजन निर्माण में प्रयुक्त सामग्री के भंडारण, स्वच्छता व्यवस्था तथा रसोईघर में अपनाई जा रही प्रक्रियाओं का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान रसोईघर में सामग्री के भंडारण, साफ-सफाई तथा भोजन निर्माण से संबंधित व्यवस्थाएं सुचारू एवं व्यवस्थित पाई गईं। श्रीमती पांडे ने भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता के मानकों को निरंतर बनाए रखने तथा विद्यार्थियों तक पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन पहुंचाने के महत्व पर जोर दिया।

इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर श्री अरुण कुमार शर्मा एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर श्री किशन दान चारण भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने केंद्रीयकृत रसोईघर की कार्यप्रणाली, भोजन निर्माण एवं वितरण से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

विषय:#Rajasthan#Bikaner
शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें