बीकानेर। नगर निगम चुनाव में नामांकन का समय खत्म होने के साथ ही वार्ड संख्या 75 में भाजपा के टिकट को लेकर बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है। पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका ने वार्ड 75 से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया, लेकिन बताया जा रहा है कि भाजपा की ओर से रिटर्निंग ऑफिसर तक पहुंचाए गए अधिकृत टिकट/सिंबल में विशाल गोलछा का नाम दर्ज है।
वार्ड 75 पिछले कई दिनों से भाजपा की अंदरूनी राजनीति का सबसे चर्चित वार्ड बना हुआ था। पहले रांका के नाम को लेकर पार्टी के भीतर खींचतान की खबरें सामने आई थीं। वहीं, संभावित उम्मीदवारों की सूचियों में भी वार्ड 75 से कभी महावीर रांका तो कभी विशाल गोलछा का नाम सामने आता रहा था। महावीर रांका की उम्मीदवारी को लेकर बीजेपी के दो स्थानीय विधयक नाराज बताये जा रहे थे। ऐसे में उलटफेर के अन्य कारणों में यह प्रमुख कारण मन जा सकता है।
रांका ने भरा नामांकन, लेकिन सिंबल किसके पास?
