बीकानेर, 26 नवम्बर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के पात्र पेंशनधारकों के लिए प्रतिवर्ष नवम्बर एवं दिसम्बर माह में वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाना अनिवार्य है।
विभाग के संयुक्त निदेशक श्री मनोज कुमार गहलोत ने बताया कि सत्यापन कार्य 31 दिसम्बर तक पूरा करना आवश्यक है, अन्यथा संबंधित पेंशनर पेंशन योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 2 लाख 56 हजार 831 पेंशनर्स पंजीकृत हैं, जिनमें से एक लाख 85 हजार 40 वृद्धजन, 55,326 विधवा, 15,667 विशेष योग्यजन तथा 798 कृषक वृद्धजन पेंशनर्स शामिल हैं। अब तक इनमें से 62,902 (24.51 प्रतिशत) पेंशनर्स अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन करवा चुके हैं, जबकि शेष एक लाख 93 हजार 749 पात्र पेंशनर्स का सत्यापन किया जाना शेष है।
