बीकानेर। जिला परिषद के जिला प्रमुख चुनाव में मतदान से पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर चल रही खींचतान के बीच भाजपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके साथ ही चुनावी मुकाबले ने नया मोड़ ले लिया है।
सूत्रों के अनुसार, भाजपा अब निर्दलीय प्रत्याशी सरिता चौहान का समर्थन करेगी। भाजपा के इस फैसले से जिला प्रमुख चुनाव का पूरा राजनीतिक समीकरण बदल गया है। अब तक कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच भाजपा के इस कदम ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।
