मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

गोविंद मेघवाल की दो टूक—जिला प्रमुख जाट बनाना है तो डूडी परिवार से बाहर के चेहरे को दें मौका

लेखक Administrator

अपडेट:

बीकानेर। जिला प्रमुख के निर्वाचन से पहले कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आने लगी है। जिला प्रमुख के नाम पर चल रही खींचतान के बीच पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल ने पर्यवेक्षक…

शेयर करें
गोविंद मेघवाल की दो टूक—जिला प्रमुख जाट बनाना है तो डूडी परिवार से बाहर के चेहरे को दें मौका
गोविंद मेघवाल

मुख्य बातें

  1. पर्यवेक्षक कुलदीप इंदौरा के सामने उठाया परिवारवाद का मुद्दा
  2. बोले—25 वर्षों से जिला परिषद पर डूडी परिवार का दबदबा, अब नए व्यक्ति को मिले अवसर

बीकानेर। जिला प्रमुख के निर्वाचन से पहले कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आने लगी है। जिला प्रमुख के नाम पर चल रही खींचतान के बीच पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल ने पर्यवेक्षक कुलदीप इंदौरा के सामने अपनी बात दो टूक अंदाज में रखी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जिला प्रमुख जाट समाज से ही बनाना है तो डूडी परिवार को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति को मौका दिया जाना चाहिए।

मेघवाल ने कहा कि पिछले करीब 25 वर्षों से बीकानेर जिला परिषद की राजनीति में डूडी परिवार का दबदबा रहा है। जिला प्रमुख या तो डूडी परिवार से बने हैं या फिर उनके समर्थन और सहमति से किसी अन्य को यह जिम्मेदारी मिली है। इतना ही नहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन में भी डूडी परिवार की भूमिका प्रभावी रही है।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पार्टी किसी नए चेहरे पर भरोसा जताए और दूसरे कार्यकर्ताओं को भी नेतृत्व का अवसर दे। उनका तर्क है कि संगठन में लंबे समय से प्रभाव रखने वाले परिवारों के अलावा अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए।

गोविंद मेघवाल के इस रुख ने जिला प्रमुख के चुनाव को लेकर कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को और दिलचस्प बना दिया है। बहुमत होने के बावजूद पार्टी में उम्मीदवार के नाम पर सहमति नहीं बन पाना और वरिष्ठ नेताओं के अलग-अलग रुख सामने आना कांग्रेस के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

अब निगाहें पर्यवेक्षक कुलदीप इंदौरा पर हैं कि वे पार्टी के भीतर जारी इस खींचतान के बीच किस नाम पर सहमति बनवा पाते हैं।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें