मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

पार्वती तलाई ग्राम पंचायत में महेंद्र सिंह सरपंच और 7 वार्ड पंच भी निर्विरोध चुने गए

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

भाजपा नेता सवाई सिंह तंवर ने सरपंच महेंद्र सिंह और सभी को दी बधाई

शेयर करें
पार्वती तलाई ग्राम पंचायत में महेंद्र सिंह सरपंच और 7 वार्ड पंच भी निर्विरोध चुने गए
नव निर्वाचित सरपंच महेंद्र सिंह को बीजेपी नेता सवाई सिंह तंवर बधाई देते हुए

बीकानेर। बीकानेर जिले की पूगल पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत पार्वती तलाई में पंचायतीराज चुनाव के दौरान सर्वसम्मति का उदाहरण देखने को मिला। यहां महेंद्र सिंह निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए। उनके साथ ही ग्राम पंचायत के 7 वार्ड पंच भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

निर्धारित समय सीमा तक नामांकन प्रक्रिया के दौरान सरपंच पद सहित सभी संबंधित वार्डों में केवल एक-एक प्रत्याशी के नामांकन प्राप्त हुए। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार महेंद्र सिंह को सरपंच तथा सभी 7 वार्ड पंचों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इस तरह ग्राम पंचायत में चुनावी मुकाबले की स्थिति नहीं बनी और सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।

मौजीज लोगों के प्रयासों से बनी सहमति

ग्राम पंचायत पार्वती तलाई में सरपंच और वार्ड पंचों का निर्विरोध निर्वाचन क्षेत्र में आपसी सहमति और सामूहिक प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी के नामांकन आने से पंचायत में सर्वसम्मति का माहौल सामने आया ।

बीजेपी नेता सवाई सिंह तंवर ने दी बधाई

भाजपा नेता सवाई सिंह तंवर ने निर्विरोध निर्वाचित सरपंच महेंद्र सिंह और सभी 7 वार्ड पंचों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत पार्वती तलाई ने निर्विरोध निर्वाचन के माध्यम से एक शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है।

सवाई सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय क्षेत्र के मौजीज लोगों के प्रयासों को देते हुए कहा कि उनके सामूहिक प्रयासों से सभी पदों पर सहमति बन सकी। निर्विरोध निर्वाचन से गांव में आपसी भाईचारे, एकजुटता और सामूहिक निर्णय की भावना को मजबूती मिलती है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित सरपंच और वार्ड पंच गांव के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मिलकर काम करेंगे। पार्वती तलाई में निर्विरोध निर्वाचन को ग्रामीण लोकतंत्र में आपसी सहमति और सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

विषय:#Bikaner
शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें