बीकानेर, 25 नवंबर। बीकानेर जिला प्रमुख का निर्वाचन आज जिला परिषद में होगा। सुबह 10 बजे से निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने जिला परिषद परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
सुबह 11 बजे तक नामांकन, 11:30 बजे तक संवीक्षा तथा दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी होगी। आवश्यकता पड़ने पर दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित होगा।
निर्वाचन को लेकर जिला परिषद परिसर में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। साथ ही यातायात सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
