मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

छत्तरगढ़ की 28 ग्राम पंचायतों में 64,233 मतदाता कल चुनेगे सरपंच और वार्ड पंच

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

234 वार्डों वाली पंचायत समिति में चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, 23 अक्टूबर को नाम वापसी की प्रक्रिया

शेयर करें
छत्तरगढ़ की 28 ग्राम पंचायतों में 64,233 मतदाता कल चुनेगे सरपंच और वार्ड पंच

बीकानेर। जिले की छत्तरगढ़ पंचायत समिति में के अंतर्गत आने वाली 28 ग्राम पंचायतें कल सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में चुनावी गतिविधियां बढ़ने के साथ ही प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क साधने में जुटे हैं।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, छत्तरगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 28 ग्राम पंचायतें, 234 वार्ड और 64,233 मतदाता हैं।

23 अक्टूबर को नाम वापसी की प्रक्रिया

निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 23 अक्टूबर को सुबह 8 से 11 बजे तक नामांकन पत्र भर सकेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ चुनाव मैदान में शेष रहने वाले प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होगी।

चुनावी मुकाबले पर टिकी निगाहें

छत्तरगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में चुनाव को लेकर ग्रामीण मतदाताओं और राजनीतिक दलों की निगाहें टिकी हुई हैं। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर स्पष्ट होगी, जिसके बाद चुनाव प्रचार और जनसंपर्क गतिविधियों को लेकर स्थिति और साफ हो जाएगी। मतदान 24 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा और अगले दिन यानि 25 अक्टूबर को उप सरपंच के चुनाव कार्यक्रम निर्धारित है।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें