Skip to content
हिन्दी
BREAKING

बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव में बड़ा ट्विस्ट, भाजपा प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन; अब सरिता चौहान को समर्थन देगी भाजपा

Updated:

बीकानेर। जिला परिषद के जिला प्रमुख चुनाव में मतदान से पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर चल रही खींचतान के बीच भाजपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन…

बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव में बड़ा ट्विस्ट, भाजपा प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन; अब सरिता चौहान को समर्थन देगी भाजपा

बीकानेर। जिला परिषद के जिला प्रमुख चुनाव में मतदान से पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर चल रही खींचतान के बीच भाजपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके साथ ही चुनावी मुकाबले ने नया मोड़ ले लिया है।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा अब निर्दलीय प्रत्याशी सरिता चौहान का समर्थन करेगी। भाजपा के इस फैसले से जिला प्रमुख चुनाव का पूरा राजनीतिक समीकरण बदल गया है। अब तक कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच भाजपा के इस कदम ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने निकिता डूडी को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है, जबकि पार्टी से बगावत कर सरिता चौहान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। कांग्रेस के भीतर डूडी परिवार के वर्चस्व और नए नेतृत्व को मौका देने की मांग को लेकर पहले से ही असंतोष सामने आ रहा था।

अब भाजपा के सरिता चौहान के समर्थन में आने से मुकाबला कांग्रेस बनाम समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी का हो गया है। राजनीतिक जानकारों की नजरें अब जिला परिषद सदस्यों की रणनीति और मतदान के दौरान होने वाले क्रॉस वोटिंग के संभावित खेल पर टिकी हैं।

बहुमत के बावजूद कांग्रेस के सामने अब जिला प्रमुख की कुर्सी बचाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News