Skip to content
हिन्दी
BREAKING

बीकानेर कांग्रेस में जिला प्रमुख चुनाव को लेकर बगावत, सरिता चौहान ने भी दाखिल किया नामांकन

Updated:

बीकानेर। जिला प्रमुख चुनाव को लेकर बीकानेर कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस की ओर से निकिता डूडी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर…

बीकानेर कांग्रेस में जिला प्रमुख चुनाव को लेकर बगावत, सरिता चौहान ने भी दाखिल किया नामांकन
Sarita chuhan

Highlights

  1. कांग्रेस की ओर से निकिता डूडी को बनाया गया है अधिकृत प्रत्याशी
  2. कांग्रेस के भीतर दो नामांकन से बढ़ी राजनीतिक हलचल

बीकानेर। जिला प्रमुख चुनाव को लेकर बीकानेर कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस की ओर से निकिता डूडी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर उनका नामांकन दाखिल करवाया गया है। वहीं, पार्टी के भीतर चल रही खींचतान के बीच सरिता चौहान ने भी जिला प्रमुख पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

एक ही पार्टी से जुड़े दो नाम सामने आने के बाद कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में हलचल तेज हो गई है। निकिता डूडी को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने के बावजूद सरिता चौहान का चुनाव मैदान में उतरना कांग्रेस के लिए नई चुनौती बन गया है।

जिला प्रमुख पद को लेकर पिछले कई दिनों से कांग्रेस में सहमति बनाने के प्रयास चल रहे थे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पर्यवेक्षकों के स्तर पर भी बातचीत का दौर जारी रहा, लेकिन दावेदारों के बीच सहमति नहीं बन पाई। अब दो नामांकन दाखिल होने से पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी और नेतृत्व के सामने खड़े संकट की तस्वीर साफ दिखाई देने लगी है।

राजनीतिक गलियारों में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कांग्रेस नेतृत्व दोनों दावेदारों के बीच सहमति बनाकर एक नाम पर फैसला करवा पाएगा या जिला प्रमुख का चुनाव पार्टी के भीतर शक्ति प्रदर्शन का रूप लेगा। फिलहाल सरिता चौहान के नामांकन ने जिला प्रमुख चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News