Skip to content
हिन्दी
BREAKING

निकिता डूडी होंगी बीकानेर जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी, नामांकन दाखिल किया

Updated:

बीकानेर। जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर कांग्रेस में चल रही खींचतान के बीच आखिरकार पार्टी ने निकिता डूडी के नाम पर मुहर लगा दी है। निकिता डूडी बीकानेर जिला परिषद में जिला प्रमुख पद…

निकिता डूडी होंगी बीकानेर जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी, नामांकन दाखिल किया
Nikita dudi

बीकानेर। जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर कांग्रेस में चल रही खींचतान के बीच आखिरकार पार्टी ने निकिता डूडी के नाम पर मुहर लगा दी है। निकिता डूडी बीकानेर जिला परिषद में जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी होंगी। उन्होंने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

जिला प्रमुख पद को लेकर पिछले कई दिनों से कांग्रेस के भीतर सरिता चौहान और निकिता डूडी के नामों को लेकर राजनीतिक खींचतान चल रही थी। बहुमत होने के बावजूद पार्टी के सामने प्रत्याशी चयन को लेकर चुनौती बनी हुई थी। पर्यवेक्षक कुलदीप इंदौरा की मौजूदगी में हुई राजनीतिक कवायद और वरिष्ठ नेताओं के बीच चली चर्चाओं के बाद निकिता डूडी के नाम पर सहमति बनी।

अब जिला प्रमुख पद के चुनाव में कांग्रेस की ओर से निकिता डूडी मैदान में होंगी। नामांकन के साथ ही जिला परिषद की राजनीति में मुकाबला निर्णायक दौर में पहुंच गया है।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News