बीकानेर। जिला परिषद चुनाव के बाद आज बीकानेर को नया जिला प्रमुख मिलने जा रहा है। जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका ताज सजेगा, इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला परिषद में बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस के भीतर प्रत्याशी चयन को लेकर खींचतान जारी है। सरिता चौहान और निकिता डूडी के नामों को लेकर पार्टी में चल रहा संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है।
कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने ही खेमे में सहमति बनाने की है। बहुमत का आंकड़ा होने के बावजूद उम्मीदवार को लेकर एकजुटता नहीं बन पाने से चुनाव के राजनीतिक समीकरण दिलचस्प हो गए हैं। दोनों दावेदारों के समर्थन में अलग-अलग नेताओं की सक्रियता ने पार्टी नेतृत्व की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
सामान्य सीट पर एससी और ओबीसी दावेदारी ने बढ़ाई चर्चा


