Skip to content
हिन्दी
BREAKING

बीकानेर जिला परिषद में कांग्रेस का कब्जा रहेगा बरकरार,बीजेपी को करना पड़ेगा इंतजार !

Updated:

41 वार्डों के नतीजों पर टिकी भाजपा-कांग्रेस की नजरें, जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए शुरू होगी जोड़-तोड़ की असली परीक्षा; निर्दलीय बन सकते हैं सत्ता के खेल के किंगमेकर बीकानेर।…

बीकानेर जिला परिषद में कांग्रेस का कब्जा रहेगा बरकरार,बीजेपी को करना पड़ेगा इंतजार !
जिला परिषद बीकानेर

बीकानेर। गांवों की चौपालों से लेकर जिले के राजनीतिक गलियारों तक इन दिनों एक ही सवाल गूंज रहा है—आखिर बीकानेर जिला परिषद की सत्ता किसके हाथ लगेगी? भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। किसी को अपनी जीत का भरोसा है तो किसी को भीतरघात का डर सता रहा है। प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने आंकड़े गिन रहे हैं, लेकिन असली तस्वीर 20 नवंबर को मतगणना के बाद सामने आएगी।

जिला परिषद के 41 वार्डों में हुए चुनाव ने दोनों प्रमुख दलों के सामने प्रतिष्ठा की लड़ाई है । लेकिन अबतक की चुनावी रिपोर्ट्स से अनुमान लगाया जा रह है कि जिला प्रमुख कांग्रेस का ही बनने जा रहा है । बीजेपी को जिला प्रमुखी के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है म

कहीं जीत का दावा, कहीं भीतरघात की चर्चा

चुनाव के दौरान कई वार्डों में मुकाबला इतना दिलचस्प रहा कि राजनीतिक समीकरण आखिरी समय तक बदलते रहे। कहीं पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को बागियों ने चुनौती दी तो कहीं जातीय समीकरण और स्थानीय प्रभाव ने मुकाबले को रोचक बना दिया। लेकिन कांग्रेस, बीजेपी से आगे दिखाई दे रही है ।

जिला प्रमुख की कुर्सी पर भी सियासी निगाहें

इस बार जिला प्रमुख का पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में चुनाव परिणाम के साथ ही जिला प्रमुख पद के संभावित दावेदारों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस के सामने दो मजबूत नामों के बीच चयन की चुनौती है।

डूडी परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर

कांग्रेस की ओर से निकिता डूडी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। वे स्वर्गीय रामेश्वर डूडी की पुत्रवधू हैं और वार्ड 13 से चुनाव मैदान में हैं। डूडी परिवार का बीकानेर की राजनीति में खास प्रभाव रहा है। ऐसे में निकिता की जीत और जिला प्रमुख पद की दावेदारी को परिवार की राजनीतिक प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है।

गोविंदराम मेघवाल की बेटी भी दौड़ में

दूसरी ओर पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल की पुत्री सरिता चौहान भी जिला प्रमुख पद की मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। वार्ड 26 से चुनाव लड़ रहीं सरिता पूर्व प्रधान रह चुकी हैं। उनके पास राजनीतिक अनुभव भी है। ऐसे में कांग्रेस के भीतर सवाल है कि पार्टी राजनीतिक विरासत को प्राथमिकता देगी या अनुभव को? निकिता डूडी और सरिता चौहान के बीच संभावित मुकाबला कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को भी दिलचस्प बना रहा है।

20 नवंबर को नतीजे, 25 नवंबर को जिला प्रमुख का चुनाव

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके बाद 25 नवंबर को जिला प्रमुख का चुनाव होगा। यानी 20 नवंबर को जहां जनता के फैसले की तस्वीर सामने आएगी, वहीं 25 नवंबर को राजनीतिक रणनीति, समर्थन और संख्या बल की असली परीक्षा होगी।

फिलहाल प्रत्याशियों की रातें बेचैनी में गुजर रही हैं। समर्थक जीत के दावे कर रहे हैं और विरोधी खेमे नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। कल किसी के घर मिठाइयां बंटेंगी तो किसी के राजनीतिक अरमानों पर पानी फिर सकता है।

Source: NSI MEDIA

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News