Skip to content
हिन्दी
BREAKING

बीकानेर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया

डॉ करणी सिंह स्टेडियम में और धरणीधर मैदान में विशालकाय रावण के पुतले का हुआ दहन

Updated:

बीकानेर । बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजय दशमी का पर्व बीकानेर में उत्साह पूर्व मनाया गए ।राजकीय करणी सिंह स्टेडियम और धरणीधर खेल मैदान में विशाल काय रावण के पुतले दहन किए गए।…

बीकानेर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया

बीकानेर । बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजय दशमी का पर्व बीकानेर में उत्साह पूर्व मनाया गए ।राजकीय करणी सिंह स्टेडियम और धरणीधर खेल मैदान में विशाल काय रावण के पुतले दहन किए गए। साथ ही कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का भी दहन हुआ।

करणी सिंह स्टेडियम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,महापौर अनिल कल्ला,पूर्व मंत्री डॉ.बी.डी. कल्ला, संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, जिला कलेक्टर निशांत जैन,पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

विधायक जेठानंद व्यास के साथ मंच पर रामकिशन आचार्य, राजेश चुरा, भंवर पुरोहित, बृजमोहन रामावत, आनंद जोशी और देवकिशन चांडक जैसे नगर के कई प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी स्टेडियम में उमड़े। दशहरा कमेटी कि और से सजीव झाकियां निकली गई। ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के बीच भगवान राम द्वारा अग्निबाण चलाकर रावण वध की परंपरा का निर्वहन किया गया और आतिशबाजी के साथ पुतला दहन हुआ।

Topics:#Bikaner
Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News