बीकानेर । बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजय दशमी का पर्व बीकानेर में उत्साह पूर्व मनाया गए ।राजकीय करणी सिंह स्टेडियम और धरणीधर खेल मैदान में विशाल काय रावण के पुतले दहन किए गए। साथ ही कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का भी दहन हुआ।
करणी सिंह स्टेडियम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,महापौर अनिल कल्ला,पूर्व मंत्री डॉ.बी.डी. कल्ला, संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, जिला कलेक्टर निशांत जैन,पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

