बीकानेर। जिले की 15 पंचायत समितियों के प्रधान चुनाव के परिणाम केवल राजनीतिक दलों की जीत-हार तक सीमित नहीं रहे, बल्कि इन चुनावों ने बीकानेर की ग्रामीण राजनीति में नेताओं के व्यक्तिगत प्रभाव, संगठनात्मक ताकत और अंदरूनी खींचतान की तस्वीर भी सामने रख दी है। इन परिणामों में दो नाम विशेष रूप से चर्चा में हैं—पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल और भाजपा नेता बिहारीलाल बिश्नोई।
एक तरफ कांग्रेस ने 15 में से 10 पंचायत समितियों में प्रधान बनाकर सबसे अधिक पद हासिल किए, वहीं भाजपा ने 3 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 2 समितियों में जीत दर्ज की। लेकिन इस दलवार आंकड़े के पीछे कई ऐसे राजनीतिक घटनाक्रम रहे, जिन्होंने चुनाव को दिलचस्प बना दिया।
गोविंद मेघवाल ने संगठन के सामने अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई
