बीकानेर। जिले में पंचायती राज चुनाव की प्रक्रिया के तहत आज पंचायत समितियों के प्रधान पदों के चुनाव होंगे। जिला परिषद में जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के चुनाव संपन्न होने के बाद अब पंचायत समिति स्तर पर प्रधान चुनने की प्रक्रिया होगी।
प्रधान पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज है। पंचायत समिति सदस्यों के बीच अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने की कवायद जारी है। आज होने वाले मतदान और उसके बाद घोषित होने वाले परिणामों से पंचायत समितियों की कमान किसके हाथ में होगी, यह स्पष्ट हो जाएगा।
