मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव: चार प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, कांग्रेस में दो दावेदार आमने-सामने

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

बीकानेर। जिला परिषद बीकानेर के जिला प्रमुख पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 25 नवंबर को नाम निर्देशन पत्रों की जारी सूची के अनुसार जिला प्रमुख पद के लिए कुल…

शेयर करें
बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव: चार प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, कांग्रेस में दो दावेदार आमने-सामने

बीकानेर। जिला परिषद बीकानेर के जिला प्रमुख पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 25 नवंबर को नाम निर्देशन पत्रों की जारी सूची के अनुसार जिला प्रमुख पद के लिए कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें कांग्रेस की ओर से निकिता और सरिता चौहान के नाम शामिल हैं। वहीं भाजपा की ओर से धापू कंवर ने नामांकन दाखिल किया है।

नामांकन सूची के अनुसार भाजपा प्रत्याशी धापू कंवर ने कमल चुनाव चिह्न के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में दावेदारी पेश की है। कांग्रेस की ओर से निकिता ने हाथ चुनाव चिह्न के साथ इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है।

कांग्रेस की दूसरी दावेदार सरिता चौहान ने भी नामांकन दाखिल किया है, लेकिन सूची में उनके सामने राजनीतिक दल के स्थान पर 'अन्य अभ्यर्थी' दर्ज है। इससे कांग्रेस के भीतर जिला प्रमुख पद को लेकर चल रही खींचतान और खुलकर सामने आ गई है।

इसके अलावा संतोष ने भी नामांकन दाखिल किया है। उनके लिए अलमारी, सेब और चारपाई चुनाव चिह्न प्राथमिकता के अनुसार दर्ज किए गए हैं। सूची में उन्हें भी अन्य अभ्यर्थी बताया गया है।

जिला प्रमुख का पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में अब चुनाव में चार प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस के दो नामांकन ने पार्टी के सामने असहज स्थिति पैदा कर दी है। अब देखना होगा कि नामांकन वापसी और चुनाव की प्रक्रिया में कांग्रेस अपने अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में सहमति बना पाती है या मुकाबला बहुकोणीय होता है।

नामांकन सूची में दर्ज चार प्रत्याशी:

* धापू कंवर – भाजपा (कमल)

* संतोष – अन्य अभ्यर्थी

* निकिता – कांग्रेस (हाथ)

* सरिता चौहान – अन्य अभ्यर्थी

विषय:#Bikaner
शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें