मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

जिला देहात कांग्रेस ने गोविंद मेघवाल के खिलाफ कार्यवाही के लिए प्रदेश नेतृत्व को भेजी रिपोर्ट

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

बीकानेर। बीकानेर जिला परिषद के जिला प्रमुख चुनाव के बाद कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल की पुत्री सरिता चौहान के निर्दलीय प्रत्याशी…

शेयर करें
जिला देहात कांग्रेस ने गोविंद मेघवाल के खिलाफ कार्यवाही के लिए  प्रदेश नेतृत्व को भेजी रिपोर्ट
Govind ram Meghwal

बीकानेर। बीकानेर जिला परिषद के जिला प्रमुख चुनाव के बाद कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल की पुत्री सरिता चौहान के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने के बाद पार्टी में नए राजनीतिक समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। निर्दलीय चुनाव लड़ने पर कांग्रेस ने सरिता चौहान को पहले ही निलंबित कर दिया है। वहीं अब उनके पिता एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गोविंद मेघवाल के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

जानकारी के अनुसार, बीकानेर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गोविंद मेघवाल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए प्रदेश नेतृत्व को पत्र लिखा गया है। जिला कांग्रेस की इस पहल के बाद प्रदेश कांग्रेस में भी इस मामले को लेकर हलचल बढ़ने की संभावना है।

गौरतलब है कि जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने निकिता डूडी को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया था, जबकि सरिता चौहान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर चुनाव लड़ा। इस घटनाक्रम ने कांग्रेस के भीतर पहले से चल रही खींचतान को खुलकर सामने ला दिया।

अब सबकी निगाहें प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व पर टिकी हैं कि गोविंद मेघवाल के खिलाफ जिला कांग्रेस की ओर से की गई कार्रवाई की मांग पर क्या निर्णय लिया जाता है। प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग ने बीकानेर कांग्रेस की राजनीति को नई दिशा में चर्चा का विषय बना दिया है।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें