मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

बीकानेर की 10 पंचायत समितियों में कांग्रेस और 3 में भाजपा, दो में निर्दलीय जीते

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

बीकानेर। बीकानेर जिले की 15 पंचायत समितियों के प्रधान चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। चुनाव में कांग्रेस ने 10 पंचायत समितियों में प्रधान पद पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 3…

शेयर करें

बीकानेर। बीकानेर जिले की 15 पंचायत समितियों के प्रधान चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। चुनाव में कांग्रेस ने 10 पंचायत समितियों में प्रधान पद पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 3 पंचायत समितियों में सफलता मिली। वहीं दो पंचायत समितियों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।

प्रधान चुनाव के परिणामों के अनुसार जिले की कुल 15 पंचायत समितियों में कांग्रेस के 10, भाजपा के 3 और निर्दलीय के 2 प्रधान निर्वाचित हुए हैं। इस तरह जिले की पंचायत समितियों में तीनों राजनीतिक समूहों की स्थिति सामने आई है।

जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस की निकिता डूडी के जिला प्रमुख और मदन चौहान के उप जिला प्रमुख निर्वाचित होने के बाद पंचायत समितियों के परिणाम भी जिले की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

इन चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशियों की सफलता भी चर्चा का विषय रही। दो पंचायत समितियों में निर्दलीय प्रधान निर्वाचित होने से स्पष्ट हुआ कि स्थानीय स्तर पर प्रत्याशियों का व्यक्तिगत प्रभाव और राजनीतिक समीकरण भी चुनाव परिणामों को प्रभावित करते हैं।

15 पंचायत समितियों के प्रधानों का दलवार परिणाम

कांग्रेस - 10, भाजपा- 03, निर्दलीय -2

कोलायत -देवी सिंह रावलोत कांग्रेस

श्रीडूंगरगढ़ -सुमित्रा पारीक कांग्रेस

रिड़ी -संतोष देवी कांग्रेस

पूगल- मंजूरा बानो कांग्रेस

जसरासर -गीता तरड़ कांग्रेस

नोखा -मंजू देवी लूणावत,भाजपा

पांचू -शिवनारायण, भाजपा

बीठनोक - पूनम कंवर,भाजपा

छत्तरगढ़ -गौरव चौहान निर्दलीय

खाजूवाला - कलावती देवी निर्दलीय

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें