Skip to content
हिन्दी
BREAKING

बीकानेर नगर निगम चुनाव में बड़ा उलटफेर: वार्ड 75 में महावीर रांका को नहीं, विशाल गोलछा को मिला बीजेपी का सिम्बल

नामांकन के बाद बदले समीकरण, रांका की भाजपा उम्मीदवारी पर संकट ; मेयर पद की दावेदारी को भी लगा झटका

Updated:

बीकानेर। नगर निगम चुनाव में नामांकन का समय खत्म होने के साथ ही वार्ड संख्या 75 में भाजपा के टिकट को लेकर बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है। पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका ने…

बीकानेर नगर निगम चुनाव में बड़ा उलटफेर: वार्ड 75 में महावीर रांका को नहीं, विशाल गोलछा को मिला बीजेपी का सिम्बल

बीकानेर। नगर निगम चुनाव में नामांकन का समय खत्म होने के साथ ही वार्ड संख्या 75 में भाजपा के टिकट को लेकर बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है। पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका ने वार्ड 75 से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया, लेकिन बताया जा रहा है कि भाजपा की ओर से रिटर्निंग ऑफिसर तक पहुंचाए गए अधिकृत टिकट/सिंबल में विशाल गोलछा का नाम दर्ज है।

वार्ड 75 पिछले कई दिनों से भाजपा की अंदरूनी राजनीति का सबसे चर्चित वार्ड बना हुआ था। पहले रांका के नाम को लेकर पार्टी के भीतर खींचतान की खबरें सामने आई थीं। वहीं, संभावित उम्मीदवारों की सूचियों में भी वार्ड 75 से कभी महावीर रांका तो कभी विशाल गोलछा का नाम सामने आता रहा था। महावीर रांका की उम्मीदवारी को लेकर बीजेपी के दो स्थानीय विधयक नाराज बताये जा रहे थे। ऐसे में उलटफेर के अन्य कारणों में यह प्रमुख कारण मन जा सकता है।

रांका ने भरा नामांकन, लेकिन सिंबल किसके पास?

नामांकन की अंतिम प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि वार्ड 75 में भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी आखिर कौन है। रांका ने नामांकन जरूर दाखिल किया है, लेकिन यदि पार्टी का अधिकृत सिंबल विशाल गोलछा के नाम से रिटर्निंग ऑफिसर तक पहुंचा है तो चुनावी मैदान में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर गोलछा की स्थिति मजबूत मानी जाएगी।

यही घटनाक्रम रांका के राजनीतिक भविष्य को लेकर भी चर्चाओं को हवा दे रहा है। क्योंकि पिछले दिनों से उन्हें भाजपा की ओर से महापौर पद के प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा था। रांका को वार्ड 75 से मैदान में उतारने को लेकर पार्टी के भीतर विरोध की खबरें भी सामने आई थीं।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News