मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

Bikaner News : Bjp की अधिकृत सूची जारी, 80 वार्डों में नाम तय होते ही बड़ा सियासी धमाका, रांका हुए पिक्चर से बाहर

वार्ड 75 से विशाल गोलछा को भाजपा का सिंबल

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर कई दिनों से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। भारतीय जनता पार्टी ने बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए अपने अधिकृत पार्षद प्रत्याशियों की सूची…

शेयर करें
Bikaner News :  Bjp की अधिकृत सूची जारी,  80 वार्डों में नाम तय होते ही बड़ा सियासी धमाका, रांका हुए पिक्चर से बाहर

बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर कई दिनों से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। भारतीय जनता पार्टी ने बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए अपने अधिकृत पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सूची सामने आते ही भाजपा की स्थानीय राजनीति में बड़ा धमाका हो गया है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम वार्ड संख्या 75 का है, जहां पार्टी ने विशाल गोलछा को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

इस घोषणा के साथ ही पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका को बड़ा झटका लगा है। रांका ने वार्ड 75 से नामांकन दाखिल किया था और उन्हें भाजपा की ओर से टिकट मिलने की चर्चाएं लंबे समय से चल रही थीं। इतना ही नहीं, राजनीतिक गलियारों में रांका को नगर निगम के महापौर पद की दौड़ में भी मजबूत दावेदार माना जा रहा था। लेकिन भाजपा की अधिकृत सूची में वार्ड 75 से रांका का नाम नहीं होकर विशाल गोलछा का नाम सामने आने से पूरे चुनावी समीकरण बदल गए हैं।

जिसे माना जा रहा था मेयर की रेस में, उसी को नहीं मिला पार्टी सिंबल-महावीर रांका को लेकर बीकानेर की सियासत में पिछले कई दिनों से खासा उत्साह था। वार्ड 75 से उनकी उम्मीदवारी को लेकर चर्चाओं के साथ-साथ उन्हें भाजपा के संभावित महापौर चेहरों में भी गिना जा रहा था।

लेकिन अब पार्टी की अधिकृत सूची में उनका नाम नहीं होने से महापौर की संभावित दौड़ को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। क्योंकि पार्षद चुनाव में पार्टी का अधिकृत टिकट नहीं मिलने की स्थिति में महापौर पद के लिए उनकी दावेदारी कमजोर पड़ना स्वाभाविक माना जा रहा है।

वार्ड 75 ने बदला भाजपा का चुनावी नैरेटिव-वार्ड 75 अब बीकानेर नगर निगम चुनाव का सबसे चर्चित वार्ड बन गया है। एक तरफ महावीर रांका ने नामांकन दाखिल कर दिया है, दूसरी तरफ भाजपा की अधिकृत सूची में विशाल गोलछा को प्रत्याशी बनाया गया है। ऐसे में आने वाले समय में रांका की भूमिका क्या होगी, इस पर सभी की नजरें टिक गई हैं।

80 वार्डों में भाजपा ने उतारे प्रत्याशी-भाजपा की जारी सूची में बीकानेर नगर निगम के वार्ड 1 से लेकर वार्ड 80 तक प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। सूची में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, जबकि कई वार्डों में पार्टी ने स्थानीय स्तर पर सक्रिय नेताओं पर भरोसा जताया है।

भाजपा ने 80 वार्डों में उतारे प्रत्याशी

भाजपा की सूची में वार्ड 1 से मंजू देवी, वार्ड 2 से दीपक व्यास, वार्ड 3 से शिव गहलोत, वार्ड 4 से नीतू तेज़ी, वार्ड 5 से हंसा देवी, वार्ड 6 से संदीप गहलोत, वार्ड 7 से राधिका, वार्ड 8 से भगवान सिंह, वार्ड 9 से विनोद कुमार धवल और वार्ड 10 से गिरिराज चारण को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी तरह वार्ड 11 से नरेन्द्र सिंह राठौड़, वार्ड 12 से हिमांशु शर्मा, वार्ड 13 से सुरेन्द्र सिंह, वार्ड 14 से सुशीला राजपुरोहित, वार्ड 15 से शंकर सिंह, वार्ड 16 से महेन्द्र कुमार मेघवाल, वार्ड 17 से संतोष देवी शर्मा, वार्ड 18 से टेकचन्द गहलोत और वार्ड 19 से आशा देवी को मैदान में उतारा गया है।

वार्ड 20 से चित्रा, 21 से माणक सैन, 22 से मुकेश कुमार ओझा, 23 से शान्ति देवी, 24 से मुरली पंवार, 25 से दीपक जाजड़ा, 26 से रामदयाल पचारिया, 27 से शिवचन्द पंडिहार नाई, 28 से मधु देवी सुराणा, 29 से भंवर लाल साहू और 30 से भंवर लाल कुदार प्रत्याशी हैं। वार्ड 31 से पुनीत कुमार शर्मा, 32 से भूपेन्द्र शर्मा, 33 से सिवरी देवी, 34 से अनिरुद्ध कुमार चौधरी, 35 से भंवर सिंह भाटी, 36 से अनुराधा चौधरी, 37 से श्याम सिंह हाडला, 38 से अशोक प्रजापत, 39 से कुलदीप चौधरी और 40 से कविता बिनानी को टिकट दिया गया है।

वार्ड 41 से मोहम्मद फारुख चौहान, 42 से जगदीश कैवर, 43 से प्रकाश व्यास, 44 से दीनदयाल स्वामी, 45 से महेन्द्र कुमार बाल्मीकि, 46 से शशिकान्त गहलोत, 47 से सरिता नाहटा, 48 से भरत चांगा (ज्योति), 49 से पूनम पंवार और 50 से जमना लाल गजराज प्रत्याशी बनाए गए हैं। वार्ड 51 से पंकज गहलोत, 52 से उमेद सिंह राजपुरोहित, 53 से असमा नाज, 54 से उमाशंकर सोलंकी, 55 से आशाकरण ओझा, 56 से कमला देवी चाण्डक, 57 से अर्पूणा व्यास, 58 से सतीश कुमार किराडू, 59 से अर्पणा आचार्य और 60 से किशोर आचार्य को टिकट मिला है।

वार्ड 61 से गिरिराज जोशी, 62 से गोपाल अग्रवाल, 63 से किशन लाल चौधरी, 64 से मुकेश बन, 65 से सुमन कैवर, 66 से मोहिनी देवी मोदी, 67 से होमेन्द्र भाटी, 68 से शंकर लाल टेंट और 69 से लीला गहलोत को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं वार्ड 70 से विक्रम सिंह राजपुरोहित, 71 से जगदीश सोलंकी, 72 से सुमन जोशी, 73 से दीपक पारीक, 74 से जसौदा देवी ओझा, वार्ड 75 से विशाल गोलछा, 76 से विशाल सोनी, 77 से ताराचन्द मेघवाल, 78 से शबनम बानो, 79 से किरण जोशी और 80 से मोहम्मद जियाउल हक को भाजपा ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें