चम्बल नदी में 20 घड़ियाल हैचलिंग्स को रेडियो‑टैग के साथ छोड़ाराष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य के पालीघाट में 20 नवजात घड़ियालों को रेडियो‑टैग के साथ प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया, 80 टैगिंग लक्ष्य के प्रथम चरण के रूप में।राजस्थान3 दिन पहले
राजस्थान की हवा 24 नवंबर: श्रीगंगानगर में AQI 201 (ख़राब), 1 ज़िले में हवा ख़राब या बदतरपिछले 24 घंटे के औसत के अनुमान से राजस्थान में सबसे प्रदूषित हवा श्रीगंगानगर में रही (AQI 201)। 1 ज़िले में AQI 200 से ऊपर, 4 में मध्यम और 36 में संतोषजनक या अच्छी हवा।राजस्थान3 दिन पहले
राजस्थान का मौसम 24 नवंबर: जैसलमेर में 29°C तक पारा, श्रीगंगानगर में 12°C तक ठंडी रात24 नवंबर 2026 के पूर्वानुमान के अनुसार राजस्थान के बड़े शहरों में जैसलमेर सबसे गर्म (29°C) और श्रीगंगानगर सबसे ठंडा (12°C) रह सकता है।राजस्थान3 दिन पहले
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश, सिरोही जिले की पांच तहसीलें गंभीर सूखाग्रस्त घोषित - सिरोही जिले की आबूरोड, देलदर, पिण्डवाड़ा, रेवदर एवं सिरोही तहसीलों में कृषि आदान-अनुदान वितरण एवं राहत गतिविधियां होंगी संचालितजयपुर, 23 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए उनके कल्याण और आर्थिक संबल के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने खरीफ फसल संवत् 2083 (वर्ष 2026) में सूखे से प्रभावित सिरोही जिले की पांच तहसीलों को गंभीर सूखाग्रस्त घोषित करने के निर्देश दिए हैं। राजस्व विभाग द्वारा ग्राउंड ट्रूथिंग करवाए जाने पर सिरोही जिले की पांच तहसीलें आबूरोड, देलदर, पिण्डवाड़ा, रेवदर एवं सिरोही गंभीर सूखाग्रस्त श्रेणी में पाई गईं। अधिसूचना जारी होने के पश्चाराजस्थान3 दिन पहले
राजस्थान के NCR में ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ नियम की शत‑प्रतिशत पालना सुनिश्चित करने के निर्देशराजस्थान के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में वायु प्रदूषण रोकने के लिए ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ नियम को पूरी तरह लागू करने के आदेश दिए गए, साथ ही 362 पेट्रोल पंपों पर ANPR कैमरों की स्थापना तेज़ की जाएगी।राजस्थान3 दिन पहले
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नेशनल लाइवस्टॉक मिशन की समीक्षा बैठक आयोजितजयपुर, 23 नवम्बर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सोमवार को शासन सचिवालय में पशुपालन विभाग की केन्द्र प्रवर्तित योजना राष्ट्रीय पशुधन मिशन (National Livestock Mission) के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में योजना के विभिन्न घटकों, वित्तीय प्रगति, पशुपालन उद्यमिता विकास कार्यक्रम, बकरी सीमेन प्रयोगशाला की स्थापना, पशुपालक प्रशिक्षण, चारा बीज उत्पादन तथा अनुसंधान परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के माध्यम सराजस्थान3 दिन पहले
विधानसभा अध्यक्ष ने वार्ड एक एवं दो में 20 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारम्भ, विधायक कोष से सड़क निर्माण एवं टीन शेड निर्माण कार्य होंगेअजमेर/जयपुर, 23 नवम्बर। अजमेर शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को प्रगति नगर, कोटड़ा स्थित पिंक गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक कोष से वार्ड संख्या एक एवं दो में कुल 20 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने वार्ड संख्या एक के आजाद नगर, कोटड़ा में गली कराजस्थान3 दिन पहले
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 'नशा मुक्त राजस्थान' का संकल्प हो रहा तेजी से साकार —वर्ष 2024 से अक्टूबर 2026 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 18 हजार 497 प्रकरण दर्ज, 27 हजार 473 गिरफ्तार —मादक पदार्थों की तस्करी पर सर्जिकल स्ट्राइक, 2 हजार 445 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त —अवैध नशेजयपुर, 23 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के संकल्प पर तेजी से कार्य करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध उत्पादन एवं नशे के कारोबार में लिप्त के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। गत 3 वर्षों में प्रदेश में व्यापक स्तर पर मादक पदार्थों की जब्ती और अपराधियों की गिरफ्तारी कर अवैध नशे के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक की गई है। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने वर्ष 2024 से 2026 (अक्टूबर) तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 18 हजार 497 प्रकरण दर्ज करराजस्थान3 दिन पहले
राजस्थान की 23.32 लाख बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी पुलिस —राजस्थान पुलिस और शिक्षा विभाग के बीच एमओयू संपन्न, प्रदेश के 36,765 राजकीय विद्यालयों में संचालित होगा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रमजयपुर, 23 नवंबर। राजस्थान में बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में राजस्थान पुलिस एवं स्कूल शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश की 23.32 लाख बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए सोमवार को राजस्थान पुलिस और स्कूल शिक्षा विभाग के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न हुआ। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस की ओर से एडीजी कम्युनिटी पुलिसिंग श्रीमती लता मनोज कुमार तथा शिक्षा विभाग की ओर से राज्य परियोजना निदेशक, राजस्थानराजस्थान3 दिन पहले
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान एवं उप प्रधान चुनाव के लिए 17 मतदान दलों के 85 कार्मिकों को दिया प्रशिक्षणसीकर, 23 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सीकर जिले में जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान एवं उप प्रधान के चुनाव के लिए गठित कुल 17 मतदान दलों के 85 कार्मिकों का प्रशिक्षण सोमवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान डीएमएलटी रोहित कुमार, डॉ. कमलेश शर्मा एवं डॉ. रामचंद्र पूनिया ने मतदान दलों के कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मतदान की गोपनीयता बनाए रखने, मतपत्र तराजस्थान3 दिन पहले
देवीपुरा बीड़ की संरक्षित वन भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गयासीकर, 23 नवम्बर। वन मंडल सीकर के अंतर्गत देवीपुरा बीड़ स्थित संरक्षित वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को सोमवार 23 नवम्बर 2026 को प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग से हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान संरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमी द्वारा अनाधिकृत रूप से निर्मित पक्की चारदीवारी एवं टिन शेड को हटाया गया। यह कार्यवाही लगभग दो घंटे तक चली। मौका मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस जाब्ते एवं वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की गई। राजस्थान3 दिन पहले
वायु गुणवत्ता प्रबंध आयोग के अध्यक्ष ने मुख्य सचिव एवं उच्च अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक —'नो पीयूसीसी, नो फ्यूल' नियम की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करने के निर्देश —एनसीआर जिलों में 1 जनवरी से डीजल ऑटो के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध के दिये निर्देश —उद्योगों में उत्सर्जन मानकों की पालना एवं प्रदजयपुर, 23 नवम्बर। वायु गुणवत्ता प्रबंध आयोग के अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राज्य स्तरीय कार्ययोजना के साथ-साथ जिला स्तरीय कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी। साथ ही तकनीक का अधिकाधिक उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। श्री वर्मा सोमवार को शासन सचिवालय में एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सुधार एवं प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रदेश में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा के लिए आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बराजस्थान3 दिन पहले
पंचायतीराज चुनाव के मद्देनजर जिले में निषेधाज्ञा लागू जिला कलक्टर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किए आदेश 24 से 28 नवम्बर तक प्रभावी रहेंगे प्रतिबंधपंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान एवं उपप्रधान पदों की निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट काना राम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है। यह आदेश 24 से 28 नवम्बर 2026 तक प्रभावी रहेगा। जारी आदेश के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, आमसभा, जुलूस एवं सभाओं के आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा। चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारराजस्थान3 दिन पहले
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने की महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा, ICDS में राजस्थान राष्ट्रीय औसत से आगे, PMMVY में 104% उपलब्धि - बेटी बचाओ में 5.18 लाख लाभान्वित, कौशल विकास और STRI योजना को गति देने के निर्देशजयपुर, 23 नवम्बर। उप मुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल अधिकारिता मंत्री श्रीमती दिया कुमारी की अध्यक्षता में सोमवार को शासन सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग (आईसीडीएस निदेशालय तथा महिला अधिकारिता निदेशालय) एवं बाल अधिकारिता विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव बाल अधिकारिता श्री दिनेश कुमार, शासन सचिव महिला एवं बाल विकास श्रीमती पूनम तथा बाल अधिकारिता आयुक्त श्री निकया गोहाएन एवं आईसीडीएस निदेशक श्री वासुदेव मालावत की उपस्थिति में आईसीडीएस और महिला अधिकराजस्थान3 दिन पहले
जल जीवन मिशन की पूर्ण योजनाओं का वित्तीय समापन एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करें जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित, पूर्ण योजनाओं के संचालन-संधारण हेतु बजट प्रावधान के निर्देशजिला कलक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष काना राम की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं का वित्तीय समापन (फाइनेंशियल क्लोजर) करने तथा उनका सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्ण योजनाओं के संचालन एवं संधारण के लिए वीबी-ग्राम जी योजना में आवश्यक बजट प्रावधान रखने हेतु जिला परिषद को निर्देशित किया। उन्होंने जिले में गठित जिला तकनीकी इकाई (डीटीयू) एवं जराजस्थान3 दिन पहले