इको क्लब प्रभारी आमुखीकरण एवं कचरा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर के तत्वाधान में इको क्लब प्रभारी आमुखीकरण एवं कचरा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन स्काउट वन हाउसिंग बोर्ड सवाई माधोपुर में हुआ। नवनियुक्त सी.ओ. स्काउट गजेंद्र त्यागी के अनुसार भारत सरकार वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्वाधान में पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के तहत युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता कार्य के लिए विद्यालयों, महाविद्यालय में इको क्लब का गठन किया गया है। सहा. राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) गिरिराज प्रसा