मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

वायु गुणवत्ता प्रबंध आयोग के अध्यक्ष ने मुख्य सचिव एवं उच्च अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक  —'नो पीयूसीसी, नो फ्यूल' नियम की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करने के निर्देश —एनसीआर जिलों में 1 जनवरी से डीजल ऑटो के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध के दिये निर्देश —उद्योगों में उत्सर्जन मानकों की पालना एवं प्रद

अपडेट:

जयपुर, 23 नवम्बर। वायु गुणवत्ता प्रबंध आयोग के अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राज्य स्तरीय कार्ययोजना के साथ-साथ जिला स्तरीय कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी। साथ ही तकनीक का अधिकाधिक उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।  श्री वर्मा सोमवार को शासन सचिवालय में एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सुधार एवं प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रदेश में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा के लिए आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। ब

शेयर करें
वायु गुणवत्ता प्रबंध आयोग के अध्यक्ष ने मुख्य सचिव एवं उच्च अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक  —'नो पीयूसीसी, नो फ्यूल' नियम की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करने के निर्देश —एनसीआर ज

जयपुर, 23 नवम्बर। वायु गुणवत्ता प्रबंध आयोग के अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राज्य स्तरीय कार्ययोजना के साथ-साथ जिला स्तरीय कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी। साथ ही तकनीक का अधिकाधिक उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

श्री वर्मा सोमवार को शासन सचिवालय में एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सुधार एवं प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रदेश में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा के लिए आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

आयोग अध्यक्ष ने कहा कि एनसीआर में प्रदूषण की समस्या गंभीर है। विशेष रूप से भिवाड़ी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने औद्योगिक प्रदूषण, वाहनों से होने वाले उत्सर्जन, सड़क की धूल, निर्माण एवं विध्वंस कचरे, पराली एवं बायोमास जलाने तथा यातायात जाम से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

'नो पीयूसीसी, नो फ्यूल' की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित हो— श्री वर्मा ने एनसीआर क्षेत्र के पेट्रोल पंपों एवं सीएनजी स्टेशनों पर ऑटोमेटिक नम्बर प्लेट रिकॉग्निशन (एएनपीआर) कैमरों की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 'नो पीयूसीसी, नो फ्यूल' व्यवस्था के तहत प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) नहीं रखने वाले वाहनों को ईंधन उपलब्ध नहीं कराया जाए। साथ ही इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था विकसित की जाए। प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग ने बताया कि एनसीआर क्षेत्र के 362 पेट्रोल पंपों पर एएनपीआर कैमरों की स्थापना का कार्य प्रगतिरत है। इस वर्ष पीयूसीसी नियमों के उल्लंघन पर कुल 76,151 चालान किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 438 वाहनों को स्क्रैप किया गया है तथा 1,526 वाहनों के स्थानांतरण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी किए गए हैं।

उन्होंने एनसीआर में ऑटोमेटेड चालान व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए चिह्नित स्थानों पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) कैमरों की स्थापना शीघ्र पूर्ण करने तथा ऑनलाइन डिलीवरी में प्रयुक्त होने वाले वाहनों को प्राथमिकता से इलेक्ट्रिक वाहनों में परिवर्तित करने पर जोर दिया।

'परिवर्तन' योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर— आयोग अध्यक्ष ने 'परिवर्तन' योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीएस-VI से पूर्व के ट्रकों एवं बसों को बीएस-VI मानक वाले वाहनों अथवा सीएनजी एवं इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों से प्रतिस्थापित करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

साथ ही एनसीआर क्षेत्र में पुराने एवं अधिक प्रदूषणकारी वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। बीएस-3 एवं इससे नीचे के मानकों वाले वाहनों की स्क्रैपिंग सुनिश्चित की जाए।

प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग ने बताया कि अलवर एवं भरतपुर में कुल 5,732 डीजल ऑटोरिक्शा में से 4,232 के संचालन पर रोक लगाई जा चुकी है। तथा 'परिवर्तन' योजना के तहत पुराने वाहनों को बदलने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।

सड़क की धूल एवं निर्माण गतिविधियों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण— श्री वर्मा ने कहा कि सड़क की धूल (रोड डस्ट) एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण का एक प्रमुख स्रोत है। इसके प्रभावी नियंत्रण के लिए मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग सहित अन्य उपाय प्राथमिकता से लागू किए जाएं। उन्होंने सड़कों से धूल हटाने के कार्य में और तेजी लाने पर जोर दिया। साथ ही धूल प्रदूषण की निगरानी एवं नियंत्रण के लिए 500 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले निर्माण एवं विध्वंस स्थलों का अनिवार्य ऑनलाइन पंजीकरण, कैमरा एवं पर्टिकुलट मैटर के सेन्सर लगवाकर दूरस्थ निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

औद्योगिक प्रदूषण की सतत निगरानी के निर्देश— आयोग अध्यक्ष ने औद्योगिक इकाइयों में ऑनलाइन सतत उत्सर्जन निगरानी प्रणाली (ओसीईएमएस) तथा वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों (एपीसीडी) की उपयुक्त स्थापना एवं उनका नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों से होने वाले उत्सर्जन की निरंतर निगरानी की जाए तथा निर्धारित उत्सर्जन मानकों की अनिवार्य पालना सुनिश्चित हो। उन्होंने आयोग के दिशा-निर्देशों की अवहेलना करने वाली स्टोन क्रशिंग इकाइयों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने को कहा। तथा स्टोन क्रशिंग इकाइयों का अनिवार्य ऑनलाइन पंजीकरण, कैमरा एवं पर्टिकुलट मैटर के सेन्सर लगवाकर दुरस्थ निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में एनसीआर क्षेत्र के औसत मासिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के रुझानों की भी समीक्षा की।

एनसीआर में प्रदूषण स्तर को राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता औसत तक लाने का लक्ष्य— मुख्य सचिव श्री श्रीनिवास ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण नियंत्रण एवं वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता के स्तर को राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता औसत तक लाना है। उन्होंने राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल को औद्योगिक एवं अन्य प्रमुख प्रदूषण स्रोतों से होने वाले उत्सर्जन की गहन निगरानी करने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनसीआर क्षेत्र में स्थापित सभी औद्योगिक इकाइयों में निर्धारित उत्सर्जन मानकों की सख्ती से पालना करवाई जाए तथा स्टोन क्रशर इकाइयों की नियमित निगरानी की जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एनसीआर में प्रदूषण प्रबंधन के प्रयासों की निरंतर निगरानी की जा रही है। ऐसे में सभी संबंधित विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध प्रगति की नियमित समीक्षा एवं रिपोर्टिंग करने तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अपर्णा अरोड़ा ने बैठक में एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों एवं उनकी प्रगति की जानकारी दी।

श्रीमती अरोड़ा ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण नियमों की अवहेलना करने वाली औद्योगिक इकाइयों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। औद्योगिक उत्सर्जन की निगरानी एवं प्रदूषण नियंत्रण संबंधी प्रावधानों की पालना सुनिश्चित की जा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

आयोग अध्यक्ष श्री वर्मा ने भरतपुर, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, अलवर एवं डीग के जिला कलेक्टरों से भी संवाद कर एक्शन प्लान के क्रियान्वयन की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आयोग अध्यक्ष श्री वर्मा ने एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण नियंत्रण एवं वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए वर्ष 2027 लिए राज्य स्तरीय कार्ययोजना के साथ-साथ जिला स्तरीय कार्ययोजना भी तैयार की जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में वायु गुणवत्ता प्रबंध आयोग के तकनीकी सदस्य डॉ। एस डी अत्री, तकनीकी निदेशक श्री राम कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन एवं पर्यावरण श्री आनंद कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग श्री आलोक गुप्ता, प्रमुख शासन सचिव, परिवहन विभाग श्री भवानी सिंह देथा, प्रमुख शासन सचिव, कृषि श्रीमती मंजू राजपाल, शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग श्री रवि जैन, शासन सचिव, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्रीमती शैलजा देवल, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव श्री कपिल चंद्रवाल कमिश्नर, परिवहन विभाग श्री पुरुषोत्तम शर्मा, निदेशक, स्वायत्त शासन विभाग श्री प्रतीक जूवेयकर सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। ————— प्रियंका/आकाश

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 23 नवम्बर 2026, 06:56 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 'नशा मुक्त राजस्थान' का संकल्प हो रहा तेजी से साकार —वर्ष 2024 से अक्टूबर 2026 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 18 हजार 497 प्रकरण दर्ज, 27 हजार 473 गिरफ्तार —मादक पदार्थों की तस्करी पर सर्जिकल स्ट्राइक, 2 हजार 445 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त —अवैध नशे

राजस्थान
राजस्थान की 23.32 लाख बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी पुलिस —राजस्थान पुलिस और शिक्षा विभाग के बीच एमओयू संपन्न, प्रदेश के 36,765 राजकीय विद्यालयों में संचालित होगा रानी लक्ष्म

राजस्थान की 23.32 लाख बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी पुलिस —राजस्थान पुलिस और शिक्षा विभाग के बीच एमओयू संपन्न, प्रदेश के 36,765 राजकीय विद्यालयों में संचालित होगा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम

राजस्थान