सीकर, 23 नवम्बर। वन मंडल सीकर के अंतर्गत देवीपुरा बीड़ स्थित संरक्षित वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को सोमवार 23 नवम्बर 2026 को प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग से हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान संरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमी द्वारा अनाधिकृत रूप से निर्मित पक्की चारदीवारी एवं टिन शेड को हटाया गया। यह कार्यवाही लगभग दो घंटे तक चली।
मौका मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस जाब्ते एवं वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की गई।
कार्यवाही के दौरान उप वन संरक्षक प्रदीप कुमार, सहायक वन संरक्षक सौरभ कुमार, सहायक वन संरक्षक मुख्यालय कीर्ति राठौड़, सहायक वन संरक्षक वन्यजीव देवेंद्र राठौड़, क्षेत्रीय वन अधिकारी ग्रेड-प्रथम श्रवण झाझड़िया, क्षेत्रीय वन अधिकारी रणजीत खीचड़, क्षेत्रीय वन अधिकारी नरेंद्र सैनी सहित सीकर रेंज का समस्त स्टाफ एवं वन मंडल सीकर का गश्ती दल उपस्थित रहा।