Skip to content
हिन्दी
BREAKING

देवीपुरा बीड़ की संरक्षित वन भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया

Updated:

सीकर, 23 नवम्बर। वन मंडल सीकर के अंतर्गत देवीपुरा बीड़ स्थित संरक्षित वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को सोमवार 23 नवम्बर 2026 को प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग से हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान संरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमी द्वारा अनाधिकृत रूप से निर्मित पक्की चारदीवारी एवं टिन शेड को हटाया गया। यह कार्यवाही लगभग दो घंटे तक चली। मौका मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस जाब्ते एवं वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की गई।

सीकर, 23 नवम्बर। वन मंडल सीकर के अंतर्गत देवीपुरा बीड़ स्थित संरक्षित वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को सोमवार 23 नवम्बर 2026 को प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग से हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान संरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमी द्वारा अनाधिकृत रूप से निर्मित पक्की चारदीवारी एवं टिन शेड को हटाया गया। यह कार्यवाही लगभग दो घंटे तक चली।

मौका मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस जाब्ते एवं वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की गई।

कार्यवाही के दौरान उप वन संरक्षक प्रदीप कुमार, सहायक वन संरक्षक सौरभ कुमार, सहायक वन संरक्षक मुख्यालय कीर्ति राठौड़, सहायक वन संरक्षक वन्यजीव देवेंद्र राठौड़, क्षेत्रीय वन अधिकारी ग्रेड-प्रथम श्रवण झाझड़िया, क्षेत्रीय वन अधिकारी रणजीत खीचड़, क्षेत्रीय वन अधिकारी नरेंद्र सैनी सहित सीकर रेंज का समस्त स्टाफ एवं वन मंडल सीकर का गश्ती दल उपस्थित रहा।

उप वन संरक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि वन विभाग द्वारा वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। वन भूमि एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण विभाग की प्राथमिकता है तथा वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अनाधिकृत कब्जा स्वीकार्य नहीं होगा। ..............

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सीकर) · 23 नवम्बर 2026, 06:56 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 'नशा मुक्त राजस्थान' का संकल्प हो रहा तेजी से साकार —वर्ष 2024 से अक्टूबर 2026 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 18 हजार 497 प्रकरण दर्ज, 27 हजार 473 गिरफ्तार —मादक पदार्थों की तस्करी पर सर्जिकल स्ट्राइक, 2 हजार 445 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त —अवैध नशे

Rajasthan
राजस्थान की 23.32 लाख बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी पुलिस —राजस्थान पुलिस और शिक्षा विभाग के बीच एमओयू संपन्न, प्रदेश के 36,765 राजकीय विद्यालयों में संचालित होगा रानी लक्ष्म

राजस्थान की 23.32 लाख बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी पुलिस —राजस्थान पुलिस और शिक्षा विभाग के बीच एमओयू संपन्न, प्रदेश के 36,765 राजकीय विद्यालयों में संचालित होगा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम

Rajasthan