Skip to content
हिन्दी
BREAKING

विधानसभा अध्यक्ष ने वार्ड एक एवं दो में 20 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारम्भ, विधायक कोष से सड़क निर्माण एवं टीन शेड निर्माण कार्य होंगे

Updated:

अजमेर/जयपुर, 23 नवम्बर। अजमेर शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को प्रगति नगर, कोटड़ा स्थित पिंक गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक कोष से वार्ड संख्या एक एवं दो में कुल 20 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने वार्ड संख्या एक के आजाद नगर, कोटड़ा में गली क

विधानसभा अध्यक्ष ने वार्ड एक एवं दो में 20 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारम्भ, विधायक कोष से सड़क निर्माण एवं टीन शेड निर्माण कार्य होंगे

अजमेर/जयपुर, 23 नवम्बर। अजमेर शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को प्रगति नगर, कोटड़ा स्थित पिंक गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक कोष से वार्ड संख्या एक एवं दो में कुल 20 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शुभारम्भ किया।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने वार्ड संख्या एक के आजाद नगर, कोटड़ा में गली के मकान संख्या 34 से 43 एवं 66 से 75 तक 5 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इसी प्रकार वार्ड संख्या दो के प्रगति नगर, ए ब्लॉक में पिंक गार्डन के पास 5 लाख रुपये की लागत से टीन शेड निर्माण तथा फ्लोरेंस रेजीडेन्सी से राजकीय विद्यालय तक 10 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। सड़क निर्माण का कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा करवाया जाएगा।

इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले में आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। प्रयास है कि नागरिकों को बेहतर सड़क, स्वच्छता, पेयजल सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हों। अच्छी सड़कें न केवल आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित बनाती हैं, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को भी आसान बनाती हैं।

उन्होंने कहा कि अजमेर शहर में अनेक महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इनमें से अधिकांश परियोजनाओं के इसी वर्ष पूर्ण होने की उम्मीद है। अजमेर के विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। शहर को सुंदर, स्वच्छ एवं बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रमुख मार्गों और प्रवेश मार्गों पर सौंदर्यीकरण, हरित विकास तथा नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। शहर को रिंग रोड से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए चार प्रमुख सड़कों के विकास एवं विस्तार का कार्य भी प्रगति पर है।     श्री देवनानी ने कहा कि क्षेत्र में अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सड़क निर्माण एवं अन्य विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। हाथीखेड़ा में बालिका सैनिक स्कूल का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके साथ ही वरुणसागर झील एवं चौरसियावास तालाब के सौंदर्यीकरण और पुनरुद्धार के लिए करोड़ों रुपये के कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों से आनासागर के साथ-साथ अन्य जलाशयों पर भी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। तारागढ़ के विकास के लिए ऎतिहासिक संरचनाओं एवं धरोहरों का संरक्षण करते हुए इसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। ———— भानुप्रताप/आकाश

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला अजमेर, जिला जयपुर) · 23 नवम्बर 2026, 07:37 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 'नशा मुक्त राजस्थान' का संकल्प हो रहा तेजी से साकार —वर्ष 2024 से अक्टूबर 2026 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 18 हजार 497 प्रकरण दर्ज, 27 हजार 473 गिरफ्तार —मादक पदार्थों की तस्करी पर सर्जिकल स्ट्राइक, 2 हजार 445 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त —अवैध नशे

Rajasthan
राजस्थान की 23.32 लाख बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी पुलिस —राजस्थान पुलिस और शिक्षा विभाग के बीच एमओयू संपन्न, प्रदेश के 36,765 राजकीय विद्यालयों में संचालित होगा रानी लक्ष्म

राजस्थान की 23.32 लाख बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी पुलिस —राजस्थान पुलिस और शिक्षा विभाग के बीच एमओयू संपन्न, प्रदेश के 36,765 राजकीय विद्यालयों में संचालित होगा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम

Rajasthan