Skip to content
हिन्दी
BREAKING

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 'नशा मुक्त राजस्थान' का संकल्प हो रहा तेजी से साकार —वर्ष 2024 से अक्टूबर 2026 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 18 हजार 497 प्रकरण दर्ज, 27 हजार 473 गिरफ्तार —मादक पदार्थों की तस्करी पर सर्जिकल स्ट्राइक, 2 हजार 445 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त —अवैध नशे

Updated:

जयपुर, 23 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के संकल्प पर तेजी से कार्य करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध उत्पादन एवं नशे के कारोबार में लिप्त के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। गत 3 वर्षों में प्रदेश में व्यापक स्तर पर मादक पदार्थों की जब्ती और अपराधियों की गिरफ्तारी कर अवैध नशे के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक की गई है।  एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने वर्ष 2024 से 2026 (अक्टूबर) तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 18 हजार 497 प्रकरण दर्ज कर

जयपुर, 23 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के संकल्प पर तेजी से कार्य करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध उत्पादन एवं नशे के कारोबार में लिप्त के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। गत 3 वर्षों में प्रदेश में व्यापक स्तर पर मादक पदार्थों की जब्ती और अपराधियों की गिरफ्तारी कर अवैध नशे के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक की गई है।

एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने वर्ष 2024 से 2026 (अक्टूबर) तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 18 हजार 497 प्रकरण दर्ज कर 27 हजार 473 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस अवधि में लगभग 2 हजार 445 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। वहीं, नशे के अवैध कारोबार में प्रयुक्त 13 हजार 620 वाहन भी जब्त किए गए है।

प्रदेशभर के जिलों, विशेषकर सीमावर्ती, में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध सघन कार्रवाइयों को निरंतर गति प्रदान की जा रही है। वर्ष 2026 में ही 7 हजार 44 प्रकरण दर्ज किए गए, जो वर्ष 2024 की तुलना में लगभग 34 प्रतिशत अधिक हैं। इसी प्रकार, मादक पदार्थों की अवैध खेती और उत्पादन के नेटवर्क को समाप्त करने के उद्देश्य से प्रभावी कार्रवाई करते हुए गत 3 वर्षों में कुल 288 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

अवैध मादक पदार्थों के निर्माण की फैक्ट्रियों, विशेषकर एमडी ड्रग्स, के विरुद्ध गत तीन वर्षों में कुल 49 प्रकरण दर्ज कर 115 आरोपियों को गिरफ्तार किया गए हैं। नशे के कारोबार के आर्थिक नेटवर्क को तोड़ने के लिए भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। वर्ष 2025 में 133 प्रकरणों में 66 संपत्तियों के विरुद्ध लगभग 55 करोड़ रुपये और वर्ष 2026 में 250 प्रकरणों में 75 संपत्तियों के विरुद्ध लगभग 30 करोड़ रुपये मूल्य में बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।

अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत वर्ष 2025 और 2026 में 173 इस्तगासे प्रस्तुत कर प्रभावी कार्रवाई की गई है। वहीं, एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68एफ के तहत 170 मामलों में प्रभावी कार्रवाई की गई। इसी प्रकार, वर्ष 2026 तक प्रदेश में फरार, हार्डकोर एवं इनामी श्रेणी के 3 हजार 450 वांछित को गिरफ्तार किया गया। नशे के कारोबार के 236 हॉटस्पॉट पर छापेमारी कर 473 कार्रवाइयां भी की गईं। -------

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 23 नवम्बर 2026, 07:35 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News