पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान एवं उपप्रधान पदों की निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट काना राम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है। यह आदेश 24 से 28 नवम्बर 2026 तक प्रभावी रहेगा। जारी आदेश के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, आमसभा, जुलूस एवं सभाओं के आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा। चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं अधिकृत कार्मिकों को छोड़कर अन्य व्यक्तियों द्वारा मोबाइल फोन, सेलुलर फोन एवं वायरलेस उपकरणों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। निर्वाचन प्रक्रिया के पश्चात किसी भी व्यक्ति, राजनीतिक दल, प्रत्याशी अथवा उनके समर्थकों द्वारा विजय जुलूस, समारोह, सभा एवं सामूहिक आयोजन भी प्रतिबंधित रहेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को आदेश की पालना सुनिश्चित कराने तथा आमजन को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। ---000---
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सवाई माधोपुर) · 23 नवम्बर 2026, 06:11 PM — मूल विज्ञप्ति