मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

सीकर में कैंडल मार्च निकालकर दी सड़क हादसों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि

अपडेट:

सीकर में राज्य सड़क सुरक्षा दिवस पर कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।

शेयर करें
सड़क हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि, डाक बंगले से पुलिस लाइन तक निकाला कैंडल मार्च
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

सीकर में राज्य सड़क सुरक्षा दिवस के अवसर पर रविवार को कैंडल मार्च निकाला गया। डाक बंगले से पुलिस लाइन तक निकाले गए इस कैंडल मार्च में सड़क हादसों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों और स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने मोमबत्तियां जलाकर हादसों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी।

यातायात नियमों की पालना का दिया संदेश

कैंडल मार्च के बाद पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें सड़क दुर्घटनाओं में दिवंगत हुए लोगों को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

  • जिला परिवहन अधिकारी ताराचंद बंजारा ने कहा कि हादसों को रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों के प्रति जागरूक होना होगा।
  • जिला यातायात प्रभारी पूनम ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने और मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की अपील की।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

चतुर्थ चरण के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान —बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ एवं आंधी की ग्राम पंचायतों

चतुर्थ चरण के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान —बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ एवं आंधी की ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान संपन्न —मतदाताओं से संवाद कर लिया व्यवस्थाओं का फीडबैक, निर्भीक एवं उत्साहपूर्

राजस्थान

राजस्थान पुलिस की अनूठी पहल अनुसंधान एवं अभियोजन में मार्गदर्शक बनेगी ‘विधि दर्पण’ पुस्तिका - डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने किया प्रथम अंक का विमोचन - उच्चतम न्यायालय और राजस्थान उच्च न्यायालय के चयनित निर्णयों का संकलन

राजस्थान