सीकर में राज्य सड़क सुरक्षा दिवस के अवसर पर रविवार को कैंडल मार्च निकाला गया। डाक बंगले से पुलिस लाइन तक निकाले गए इस कैंडल मार्च में सड़क हादसों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों और स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने मोमबत्तियां जलाकर हादसों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी।
यातायात नियमों की पालना का दिया संदेश
कैंडल मार्च के बाद पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें सड़क दुर्घटनाओं में दिवंगत हुए लोगों को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
- जिला परिवहन अधिकारी ताराचंद बंजारा ने कहा कि हादसों को रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों के प्रति जागरूक होना होगा।
- जिला यातायात प्रभारी पूनम ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने और मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की अपील की।
