राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- खेल प्रशिक्षक खेल मित्र पोर्टल पर करवा सकते हैं पंजीकरण, आवेदन आमंत्रित
चूरू, 29 अक्टूबर। खेल प्रतिभाओं को निखारने एवं खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर ने खेल मित्र पोर्टल शुरू किया है। इसी क्रम में परिषद की ओर से खेल प्रशिक्षकों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत ने बताया कि इसके तहत जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र, चूरू के लिए अंशकालीन प्रशिक्षकों की आवश्यकता को देखते हुए इच्छुक एवं योग्य खेल प्रशिक्षकों से ऑनलाईन पंजीकरण करवाने की अपील की है। संबंधित खेलों में निर्धारित योग्यता एवं अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी परिषद के आधिकारिक पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।