Skip to content
हिन्दी
BREAKING

खेल प्रशिक्षक खेल मित्र पोर्टल पर करवा सकते हैं पंजीकरण, आवेदन आमंत्रित

Updated:

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- खेल प्रशिक्षक खेल मित्र पोर्टल पर करवा सकते हैं पंजीकरण, आवेदन आमंत्रित चूरू, 29 अक्टूबर। खेल प्रतिभाओं को निखारने एवं खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर ने खेल मित्र पोर्टल शुरू किया है। इसी क्रम में परिषद की ओर से खेल प्रशिक्षकों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत ने बताया कि इसके तहत जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र, चूरू के लिए अंशकालीन प्रश

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- खेल प्रशिक्षक खेल मित्र पोर्टल पर करवा सकते हैं पंजीकरण, आवेदन आमंत्रित

चूरू, 29 अक्टूबर। खेल प्रतिभाओं को निखारने एवं खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर ने खेल मित्र पोर्टल शुरू किया है। इसी क्रम में परिषद की ओर से खेल प्रशिक्षकों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत ने बताया कि इसके तहत जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र, चूरू के लिए अंशकालीन प्रशिक्षकों की आवश्यकता को देखते हुए इच्छुक एवं योग्य खेल प्रशिक्षकों से ऑनलाईन पंजीकरण करवाने की अपील की है। संबंधित खेलों में निर्धारित योग्यता एवं अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी परिषद के आधिकारिक पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यार्थियों को खेल मित्र पोर्टल http://khelmitra.rajasthan. gov.in  पर पंजीकरण करते समय अपनी शैक्षणिक योग्यता, खेल संबंधी उपलब्धियों, प्रशिक्षण अनुभव एवं अन्य आवश्यक जानकारियां सही एवं पूर्ण रूप से दर्ज करनी होगी। पोर्टल पर उपलब्ध पंजीकृत प्रशिक्षकों के विवरण के आधार पर आवश्यकता के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों से सम्पर्क किया जा सकता है। उन्हें साक्षात्कार अथवा अन्य निर्धारित मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए भी आमंत्रित किया जा सकता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि खेल मित्र पोर्टल पर पंजीकरण करवाना प्रशिक्षकों की नियुक्ति या नियोजन की गांरटी नहीं है। प्रशिक्षकों का चयन क्रीड़ा परिषद के निर्धारित नियमों, उपलब्ध अवसरों एवं संबंधित खेलों में प्रशिक्षण की आवश्यकता के आधार पर किया जाएगा। ---

(समाचार/मनीष कुमार/जनसम्पर्क अधिकारी/सू.ज.का., चूरू) ---

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला चूरू) · 29 अक्टूबर 2026, 05:21 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News