राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर पंचायती राज आम चुनाव-2026 सीमावर्ती क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण श्रीगंगानगर, 29 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव के निर्देशानुसार गुरुवार को श्रीगंगानगर एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) श्री नयन गौतम के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी श्री नितिन चौधरी, सीओ ग्रामीण श्री भूपेंद्र सिंह, बीडीओ श्री भंवर लाल स्वामी, एसएचओ सदर श्री सुभाष ढील एवं एसएचओ श्री सुनील खोड ने कालिया, पतली, हिंदुमलकोट एवं तीन वाई सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों का जायजा लिया।  इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  प्रशासन एवं पुलिस की ओर से पंचायती राज आम चुनाव-2026 के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियों पर ध्यान दिया जा रहा है। (फोटो सहित) --------

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला गंगानगर) · 29 अक्टूबर 2026, 05:27 PM — मूल विज्ञप्ति