मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

बाड़मेर में पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों की समीक्षा, राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने दिए आवश्यक निर्देश

लेखक Administrator

अपडेट:

बाड़मेर। पंचायतीराज आम चुनाव–2026 के द्वितीय चरण के तहत सरपंच एवं उपसरपंच निर्वाचन की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बुधवार को जिला कलेक्टर कार्यालय,…

शेयर करें
बाड़मेर में पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों की समीक्षा, राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने दिए आवश्यक निर्देश

बाड़मेर। पंचायतीराज आम चुनाव–2026 के द्वितीय चरण के तहत सरपंच एवं उपसरपंच निर्वाचन की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बुधवार को जिला कलेक्टर कार्यालय, बाड़मेर में बैठक ली। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी सहित समस्त निर्वाचन अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में 30 अक्टूबर को होने वाले सरपंच एवं उपसरपंच निर्वाचन को लेकर मतदान व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों तथा निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारु संचालन की तैयारियों की समीक्षा की गई। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने अधिकारियों से चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राजेश्वर सिंह ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को पूरी सजगता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ निर्वाचन कार्य संपन्न कराने के निर्देश दिए।

बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें