-पीयूष पुरोहित
बीकानेर। नगर निगम चुनाव में नामांकन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। प्रत्याशियों के नामांकन के लिए अब महज 24 घंटे का वक्त बचा है, लेकिन बीकानेर नगर निगम की सत्ता पर नजर गड़ाए बैठी कांग्रेस और भाजपा अभी तक अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक नहीं कर पाई हैं। दोनों दलों के बैठकों का दौर जारी है और दावेदारों की धड़कनें तेज हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है—सूची तैयार नहीं है या फिर सूची तैयार है, लेकिन उसे जारी करने का साहस नहीं जुट पा रहा?
दरअसल, टिकट वितरण से ज्यादा दोनों दलों को टिकट कटने के बाद होने वाली बगावत का डर सता रहा है। यही वजह है कि जिन वार्डों में दो या उससे ज्यादा मजबूत दावेदार हैं, वहां अंतिम फैसला बेहद सावधानी से किया जा रहा है।
